डॉ. गोविंद कासट का 81वां जन्मदिन मनाया

मित्रमंडली की ओर से प्रभात टॉकीज में फिल्म प्रदर्शन का आयोजन

अमरावती/दि. 8 – सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. गोविंद कासट का 81वां जन्मदिन मित्रमंडली की ओर से विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मनाया गया. इस अवसर पर प्रभात टॉकीज में ‘श्री हनुमान औंश’ फिल्म का प्रदर्शन किया गया. जन्मदिन समारोह के दौरान मित्रमंडली तथा जायंट्स वेलफेयर की ओर से डॉ. कासट का शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, डायरी और पेन भेंट कर अभिनंदन किया गया.
इस अवसर पर मनपा के उपायुक्त इंजी. नितीन बोबडे, पार्षद सुनीता भेले, कांग्रेस नेता राजीव भेले, डॉ. राजू डांगे, शशांक देशपांडे तथा राजेंद्र पेलागडे सहित मित्रमंडली के सदस्य एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे. उपस्थित लोगों ने डॉ. गोविंद कासट को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

Back to top button