अमरावती के टैक्सपेयर्स आईटी के रडार पर

क्रिप्टो टैक्स की गलतियों के कारण

सैकडों को भेजी गई नोटिसेस
नागपुर /दि.8- एक टैक्सपेयर क्रिप्टोकरेंसी को मुनाफे में बेचता है, रिटर्न में ट्रांजैक्शन रिपोर्ट करता है लेकिन उसे दिखाने के लिए गलत फॉर्म का इस्तेमाल करता है. दूसरा एक क्रिप्टोकरेंसी के नुकसान को दूसरी क्रिप्टो के फायदे के साथ एडजस्ट कर देता है. ट्रांजैक्शन की रिपोर्टिंग में ऐसी गलतियों पर अब नागपुर, वर्धा और अमरावती रीजन में टैक्स अधिकारियों का ध्यान गया है. दिलचस्प बात यह है कि इनकी संख्या इतनी बढ़ गई है कि अब इस पर बहस हो रही है कि क्या यह सब जानबूझकर किया जा रहा है.
सूत्रों के अनुसार एक आम गलती जो सामने आई है, वह है क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन को शेयर-मार्केट ट्रांजैक्शन की तरह ट्रीट करना. सूत्रों ने बताया कि यह गलती टैक्स चोरी के लिए जानबूझकर भी हो सकती है, लेकिन इस स्तर पर निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए और जांच की जरूरत है. एक बार जब व्यक्ति नोटिस का जवाब दे देंगे, तो खढ अधिकारी यह तय कर पाएंगे कि ऐसी ’गलतियों’ की असली प्रकृति क्या है.
– आयकर विभाग ने वीडीए (क्रिप्टो) के लिए 30% फ्लैट टैक्स, 1% टीडीएस नियम लगाया है. इसमें नुकसान को फायदे से घटाने की इजाजत नहीं है और कोई भी खर्चा (खरीद की लागत को छोड़कर) डिडक्ट नहीं होता.
– कई लोगों ने शेड्यूल वीडीए नहीं भरा, या शेयर की तरह दिखाकर कम टैक्स लगाया.
– विभाग एक्सचेंज के टीडीएस रिटर्न से आपके आयकर को मिला रहा है और नज कैंपेन के तहत ईमेल भेजकर रिवाइज्ड विवरणी भरने को कह रहा है.
– मामले में नागपुर, वर्धा, अमरावती में सैकड़ों टैक्सपेयर्स को नोटिस जा चुके हैं.

Back to top button