पोषाहार कर्मचारियों ने जडा शिक्षा विभाग को ताला

मानधन न मिलने पर धडकेंगे मंत्रालय

* आयटक की कडी चेतावनी
अमरावती/दि.8 – आयटक अंतर्गत शालेय पोषाहार कर्मचारी यूनियन ने आज दोपहर शिक्षा विभाग के कार्यालय पर तीव्र प्रदर्शन कर ताला जडो आंदोलन किया. आंदोलन का नेतृत्व अर्चना भांडवलकर और हिम्मत गवई ने किया. उन्होंने कहा कि, केवल ढाई हजार रुपए मानधन है. वह भी समय पर नहीं दिया जाता. मानधन का भुगतान न होने पर मंत्रालय में घुसकर आंदोलन करने की चेतावनी आयटक ने दी.
उल्लेखनीय है कि, शालेय पोषाहार कर्मचारियों का गत तीन माह से मानधन बकाया है. सामने नवरात्रि, दशहरे का त्यौहार है. ऐसे में कर्मचारी कितने दिन इंतजार करेंगे? यह प्रश्न उठाते हुए आयटक ने मानधन 21 हजार रुपए किए जाने की मांग रखी. पेंशन कानून भी बनाया जाए, कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर रखने की मांग बुलंद की गई. बडी संख्या में यूनियन के स्त्री-पुरुष सदस्य आंदोलन में सहभागी हुए.

Back to top button