युवा महोत्सव में सफल कलाकार विद्यार्थियों का सत्कार
श्रीमती केशरबाई लाहोटी महाविद्यालय

अमरावती /दि.8- स्थानीय श्रीमती केशरबाई लाहोटी महाविद्यालय, अमरावती में मंगलवार प्रातः 11 बजे महाविद्यालय के श्री शंकरलाल राठी सभागृह में ‘संस्पर्श’ युवा महोत्सव 2026 के विभिन्न कला प्रकारों में सफलता प्राप्त करने वाले कलाकार विद्यार्थियों का सत्कार समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.इस वर्ष के विद्यापीठ युवा महोत्सव में श्रीमती केशरबाई लाहोटी महाविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रनर-अप का गौरव हासिल किया.
श्री गणेशदास राठी छात्रालय समिति के अध्यक्ष वसंतकुमारजी मालपाणी तथा सचिव डॉ. गोविंदजी लाहोटी ने तन-मन-धन से पूर्ण सहयोग प्रदान किया.विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करने का कार्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजयकुमारजी भांगडिया ने किया. सांस्कृतिक समिति की समन्वयक डॉ. माया वाटाणे ने परिश्रमपूर्वक मार्गदर्शन किया.
अध्यक्षता श्री गणेशदास राठी छात्रालय समिति के अध्यक्ष श्री वसंतकुमारजी मालपाणी ने की. आरती राजेश वानखडे, संस्था के पदाधिकारी जुगलकिशोरजी गट्टानी, दम्मानीजी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजयकुमारजी भांगडिया तथा सांस्कृतिक समिति की समन्वयक डॉ. माया वाटाणे, ओमजी नावंदर तथा लढ्ढा उपस्थित रहे.
विद्यार्थियों की सफलता के पीछे अथक परिश्रम करने वाले उनके कला गुरु एवं कोरियोग्राफर प्रशांत ठाकरे तथा गौरव,महोत्सव मैनेजर डॉ. सुनील मावस्कर तथा डॉ. माया वाटाणे का भी अध्यक्ष के हाथों सम्मान किया गया. संचालन अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. जागृति व्यास ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. सुनील मावस्कर ने किया. महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन श्री गणेशदास राठी छात्रालय समिति द्वारा किया गया.समिति की ओर से युवा महोत्सव में पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी कलाकार विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन एवं भरपूर कौतुक किया गया.युवा महोत्सव में विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से महाविद्यालय में उत्साह एवं गौरव का वातावरण बना हुआ है.





