पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य का जन्मदिवस पर अनेकों ने किया अभिष्टचिंतन

अमरावती/दि.25- विश्वविख्यात श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के प्रधान सचिव पद्मश्री प्रा. प्रभाकरराव वैद्य का आज उनके जन्मदिवस पर शहर के अनेको गणमान्यों द्बारा अभिष्टचिंतन किया गया. जिनमें राजनीति, क्रीडा, शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्र के अनेको गणमान्यों का समावेश रहा. इस अवसर पर राज्य के पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल, मनपा के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व महापौर विलास इंगोले, पार्षद ललीता रतावा, स्वीकृत पार्षद प्रा. डॉ. संजय तीरथकर, भाजपा पदाधिकारी ललीत समदुरकर, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश रतावा, डॉ. गोविंद कासट, सुदर्शन जैन गांग एवं मुस्लिम ब्लॉक हेल्पलाइन के हाजी रम्मूसेठ, इरफान अथअर अली, हाजी मुश्ताक खान (बिल्डर) व बासित अजीज अली सहित विभिन्न क्षेत्रों से वास्ता रखनेवाले गणमान्यों ने ‘ताउ’ के रूप में विख्यात पद्मश्री प्रभाकरराव वैद्य को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी तथा उनके स्वस्थ्य व दिर्घायु रहने की मंगल कामना भी की.

Back to top button