पंढरपुर विशेष ट्रेन का आरक्षण हाउसफुल

इस बार वारी स्पेशल ट्रेन में श्रद्धालुओं की तौबा भीड

* सफर करना हुआ आसान
अमरावती/दि.14- आषाढी एकादशी निमित्त पंढरपुर जाने के लिए सभी श्रद्धालुओं और वारकरियों में भारी उत्साह है. नया अमरावती (अकोली) स्टेशन से पंढरपुर विशेष ट्रेन 21 और 24 जुलाई को दोपहर 2.50 बजे पंढरपुर के लिए रवाना होगी. इसी तरह 22 और 25 जुलाई को रात 9 बजे पंढरपुर से यह वारी स्पेशल ट्रेन छूटेगी. जो दूसरे दिन दोपहर 1.30 बजे अमरावती पहुंचेगी. इन दोनों ट्रेनों के 10 स्लीपर कोच के आने-जाने का आरक्षण हाउसफुल हो गया है. इस कारण वारी करने वालों का भारी प्रतिसाद मिलता हुआ दिखाई देता है.
इतना ही नहीं बल्कि नागपुर-मिरज यह वारी स्पेशल ट्रेन 23 और 24 जुलाई को बडनेरा से पंढरपुर रवाना होने वाली है. साथ ही 24 और 25 जून को बडनेरा रेल मार्ग से नागपुर पहुंचने वाली है. इन दोनों दिन वारी स्पेशल ट्रेन के 10 स्लीपर कोच का आरक्षण हाउसफुल हो गया है. सभी ट्रेनों को एसी तृतीय श्रेणी कोच है. इसका भी आरक्षण हाउसफुल हो गया है. इस कारण 4 जनरल और 2 द्वितीय श्रेणी की आसन व्यवस्था वाले कोच में श्रद्धालुओं की भारी भीड होने वाली है. आरक्षण गत शनिवार को शुरु होने के बाद कुछ ही घंटों मेें सभी टिकट आरक्षित हो गई. अनेकों का आरक्षण फिलहाल आरएसी श्रेणी में है. जबकि किसी ने समय पर आरक्षण रद्द किया तो ही आरएसी का टिकट क्वियर होगा. दोनों वारी स्पेशल ट्रेन काफी उपयोगी है. वरिष्ठ महिला व पुरुषों को भी इस ट्रेन से आसानी से पंढरपुर जाते आ सकता है. इस कारण इन दोनों ट्रेनों में सफर करना आसान है. साथ ही सफर के दौरान बीच रास्ते में खाने के लिए कुछ लेना नहीं पडता. क्योंकि राजनीतिक, सामाजिक संस्था, फराल के पदार्थ पेयजल, बिस्किट, चाय, फल, भारी मात्रा में श्रद्धालुओं को दिये जाते है. इस कारण सफर काफी आनंदमय रहता है.

* सीधे पंढरपुर जाने के लिए सुविधा
वारी स्पेशल ट्रेन यह सीधे पंढरपुर जाने के लिए सुविधाजनक है. बीच रास्ते में कोई भी दुविधा नहीं आती. एक बार अमरावती, बडनेरा से ट्रेन में श्रद्धालु बैठे यानि दूसरे दिन सुबह 9 बजे पंढरपुर पहुंच जाते है. जिन्हें मुखदर्शन भी लेते नहीं आते. वे श्री विठ्ठल मंदिर के कलश के दर्शन कर वापिस लौटते है. साथ ही पंढरपुर के भक्तिमय वातावरण का लाभ लेते है. पश्चात रात 9 बजे वापसी के सफर के लिए निकल पडते हैं.

Back to top button