वायरल अश्लील वीडियो मामले में परतवाडा पुलिस की बडी कार्रवाई
अयान अहमद ने 7 से 8 लडकियों के साथ बनाए थे अश्लील वीडियो

* लडकियों की बदनामी करने के हिसाब से वीडियो किए थे सोशल मीडिया पर वायरल
* बदनामी के डर से अब तक कोई पीडिता या परिजन नहीं आए सामने
* परतवाडा पुलिस ने स्वसंज्ञान लेकर मामला किया दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
* 21 अप्रैल तक 7 दिन के पीसीआर में भेजा गया आरोपी अयान अहमद
* मामला सामने आते ही जुडवां शहर सहित जिलेभर में मचा था हडकंप
* भाजपा सहित हिंदुत्ववादी संगठनों ने जांच व गिरफ्तारी की उठाई थी मांग
* अयान अहमद परिवार सहित हुआ था फरार, पुलिस ने खोज निकाला
अमरावती/परतवाडा/दि.14 – गत रोज जुडवां शहर कहे जाते अचलपुर-परतवाडा शहर में उजागर सेक्स स्कैंडल के मामले में अब यह जानकारी सामने आई है कि, परतवाडा के गटरमलपुरा परिसर में रहनेवाले 19 वर्षीय अयान अहमद तनवीर अहमद नामक आरोपी ने अलग-अलग समुदायों से वास्ता रखनेवाली करीब 7 से 8 युवतियों से नजदिकी साधने के साथ ही उनकी इच्छा के खिलाफ उनके साथ वीडियो रिकॉर्डींग की थी और उन युवतियों की बदनामी करने के उद्देश्य से ऐसे सभी वीडियोज को अयान अहमद ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. जिसमें से दो वीडियोज में अयान अहमद तथा उसके साथ मौजूद युवतियां बेहद आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रही थी. हैरतवाली बात यह है कि, इस मामले के उजागर हो जाने के बावजूद अब तक कोई भी पीडिता या उसके परिजन शिकायत दर्ज कराने हेतु सामने आकर पुसि थाने नहीं पहुंचे है. ऐसे में पुलिस ने मामले का स्वसंज्ञान लेते हुए खुद ही अपराध दर्ज करते हुए जांच शुरु की. साथ ही मामला उजागर होने के बाद से परिवार सहित फरार रहनेवाले अयान अहमद को खोज निकाला. जिसे आज दोपहर बाद अचलपुर के अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायालय में पेश किया गया. जहां से अदालत ने उसे आगामी 21 अप्रैल तक 7 दिनों के पुलिस कस्टडी रिमांड में रखने का आदेश जारी किया. जिसके चलते अब परतवाडा पुलिस द्वारा आरोपी अयान अहमद को अपनी कस्टडी में लेते हुए उससे अधिकारिक तौर पर पूछताछ की जाएगी. साथ ही इस मामले से जुडे तमाम सबूत भी हासिल किए जाएंगे.
बता दें कि, गत रोज अचलपुर-परतवाडा शहर से वास्ता रखनेवाले वॉटस्एप एवं टेलिग्राम ग्रुप पर एक युवक के अलग-अलग करीब 6-7 युवतियों के साथ रहनेवाले अश्लील व आपत्तिजनक वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरु हुए थे. जिन्हें देखने के बाद कुछ लोगों को एहसास हुआ कि, वीडियो में दिखाई दे रहा युवक परतवाडा के गटरमलपुरा परिसर में रहनेवाला 19 वर्षीय अयान अहमद है. साथ ही वीडियो में दिखाई देनेवाली कुछ लडकियां भी परिचित दिखाई दी. यह खबर देखते ही देखते बडी तेजी के साथ फैली और इसके बारे में जानकारी मिलते ही भाजपा एवं कुछ हिंदुत्ववादी संगठनों के पदाधिकारियों ने तुरंत ही इसकी जानकारी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद को देते हुए मामले में जल्द से जल्द कडी कार्रवाई करने की मांग उठाई थी. जिसके बाद परतवाडा पुलिस के डीबी पथक ने अयान अहमद की तलाश करनी शुरु की, जो अपने द्वारा किए गए कृत्य की जानकारी उजागर हो जाने की बात समझ में आते ही परिवार सहित फरार हो गया था. जिसे आखिरकार पुलिस ने खोज निकाला और उसके पास से उसका मोबाइल भी जब्त किया. मामले में जांच-पडताल जारी है. इसके साथ ही ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा अपील जारी की गई है कि, अयान अहमद की करतूतों का शिकार हुई पीडिताओं और उनके परिजनों ने खुद होकर आगे आते हुए खुलासा करना चाहिए तथा पुलिस में शिकायत भी दर्ज करानी चाहिए, इस अपील में यह भी कहा गया है कि, शिकायत दर्ज करानेवाली पीडिताओं के नाम व पहचान को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा.
विशेष उल्लेखनीय है कि, गत रोज उजागर हुए इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराने हेतु अब तक कोई भी पीडित पक्ष सामने नहीं आया है. ऐसे में पुलिस ने स्वसंज्ञान लेते हुए इस बेहद सनसनीखेज व संवेदनशील मामले की अपने स्तर पर पडताल शुरु की तथा मामले में तथ्य पाए जाने के बाद पुलिस कर्मी नीलेश काले द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर परतवाडा पुलिस थाने में बीएनएस की धारा 294, पोक्सो एक्ट की धारा 8 व 12 तथा सूचना व तकनीक अधिनियम की धारा 67 व 67 (अ) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया. साथ ही अब आरोपी अयान अहमद तनवीर अहमद को हिरासत में लेते हुए उसके मोबाइल को जब्त कर मामले से जुडे सबूत हासिल किए जा रहे है. इस मामले को लेकर दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक टेलिग्रैम एप पर पिछले तीन दिनों से परतवाडा व अचलपुर में रहनेवाली कुछ नाबालिग युवतियों तथा अयान अहमद के अश्लील फोटो व वीडियो प्रसारित हो रहे थे. जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी नीलेश काले व पोहेकां अ. नाजीम अ. कलीम ने इस मामले की जांच-पडताल करते हुए उन आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को देखा. जिसके जरिए पता चला कि, आरोपी अयान अहमद द्वारा वीडियो में दिखाई दे रही युवतियों की इच्छा के खिलाफ वीडियो रिकॉर्डींग करते हुए उनके साथ जोर-जबरदस्ती कर रहा है. इसमें से कुछ युवतियां नाबालिग रहने की बात भी सामने आई. साथ ही यह भी पता चला कि, अयान अहमद ने पीडित लडकियों की बदनामी करने के उद्देश्य सेे अपने साथ रहेनवाले उनके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो को टेलिग्रैम एप सहित अन्य सोशल मीडिया साईड पर प्रसारित किया था. यही वजह रही कि, अपनी बदनामी के डर की वजह से कोई भी पीडित लडकी अथवा उनके परिजन पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने हेतु नहीं पहुंचे थे. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल फोटो व वीडियो गुप्त सूत्रों के जरिए पुलिस तक पहुंच ही गए.
वहीं दूसरी ओर इस मामले की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी एवं कई हिंदुत्ववादी संगठनों ने इस पर तीव्र संताप व्यक्त करते हुए आरोपी अयान अहमद की गिरफ्तारी और इस मामले में कडी कार्रवाई की मांग उठानी शुरु की. जिसके तहत गत रोज भाजपा नेता व सांसद डॉ. अनिल बोंडे की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद से मुलाकात की थी. साथ ही साथ राज्य के मुख्यमंत्री व गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी इस मामले की जानकारी से अवगत कराया गया था. जिन्होंने अमरावती ग्रामीण पुलिस को इस मामले में स्वसंज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे. जिसके बाद कल देर शाम परतवाडा पुलिस ने अपने ही एक पुलिस कर्मी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी अयान अहमद के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करते हुए उसे ढूंढ निकाला.

* सोशल मीडिया के जरिए फैल रही अफवाहों पर न करें विश्वास
इस बीच ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने इस पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए अपील जारी की है कि, आरोपी अयान अहमद के कृत्य का शिकार हुई पीडिताओं एवं उनके परिजनों ने बिना किसी हिचक और डर के सीधे पुलिस के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि पुलिस को इस मामले की जांच में काफी हद तक मदद मिल सके. साथ ही साथ एसपी आनंद ने यह आवाहन भी किया कि, इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बेसिर-पैर वाली खबरें फैल रही है, ऐसा करना पूरी तरह से गलत है. ऐसी खबरे व अफवाहों को फैलानेवाले लोगों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा कडी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा एसपी आनंद ने आम नागरिकों से ऐसी बेसिर-पैर वाली खबरों पर बिल्कुल भरोसा नहीं करने का आवाहन भी किया.

* एसपी आनंद ने जारी की हेल्प लाइन
इस बीच ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने इस तरह के मामलों की शिकायत व जानकारी देने हेतु महिलाओं और युवतियों के लिए सहायता प्राप्त करने हेतु तीन महिला पुलिस अधिकारियों के नंबर जारी किए है. जिसके तहत महिला कक्ष की प्रभारी अधिकारी एपीआई प्रियंका भोयर (8484957827), परतवाडा पुलिस स्टेशन की पीएसआई स्नेहल आडे (9096026424) तथा वन स्टॉप सेंटर की संध्या भालेराव (9021935015) से महिलाओं एवं युवतियों द्वारा संपर्क किया जा सकता है.
* ‘उन’ आपत्तिजनक वीडियो को हटाने में जुटी महाराष्ट्र साइबर सेल
इस बीच अब यह जानकारी भी सामने आई है कि, इस प्रकरण में करीब 180 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने का दावा किया गया है, जिनमें कई वीडियोज में नाबालिग लडकियों के भी वीडियो शामिल रहने की बात सामने आ रही है. जिसे देखते हुए यह मामला बेहद सनसनीखेज और संवेदनशील हो गया है. ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए को देखते हुए परतवाडा पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र साइबर विभाग से सहायता मांगी है. जिसके बाद महाराष्ट्र साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक वीडियो हटाने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर शुरु की गई है. साथ ही, पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखने के लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है. इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे आपत्तिजनक वीडियो को शेयर या वायरल न करें और यदि किसी के पास ऐसी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. साथ ही पीड़ितों और उनके परिजनों से आगे आकर सहयोग करने की भी अपील की गई है.





