संजय बन हत्याकांड के चार आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

एक फरार आरोपी की पुलिस को तलाश

अमरावती/ दि.14- गाडगे नगर थाना क्षेत्र के कपिलवस्तु नगर निवासी संजय बन हत्याकांड के गिरफ्तार सात आरोपियों में से बालिग चार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया हैं. इन नाबालिग बालगृह रवाना किए गए हैं.
बता दें कि कपिलवस्तु नगर निवासी संजय बन नामक 22 वर्षीय युवक को शनिवार की देर रात लक्ष्मी नगर रोड स्थित एक चक्की के पास आठ युवकों ने घेरकर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. इस प्रकरण के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को प्राप्त हुए हैं. फुटेज में आठ युवकों द्बारा घटना को अंजाम दिए जाने का पता चलते ही पुलिस ने राहुल मावस्कर समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें तीन नाबालिगों का समावेश हैं. पकडे गए सात में से चार बालिग आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया हैं. एक फरार आरोपी को पुलिस तलाश कर रही हैं.

Back to top button