अमरावती में भरपूर इंधन
डीएसओ निनाद लांडे ने दी जानकारी

* 1880 किलो लीटर पेट्रोल
* 1701 किलो लीटर डीजल उपलब्ध
* पांच कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक
अमरावती /दि.26- अमरावती के बाशिंदों को पेयजल के बाद इंधन स्टॉक को लेकर भी चिंतित होने की जरा भी आवश्यकता नहीं है. खपत से काफी अधिक मात्रा में पेट्रोल और डीजल दोनों ही उपलब्ध है. जिले में कार्यरत पांच कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर भरपूर स्टॉक है और आपूर्ति भी लगातार बनी हुई है. यह जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी डॉ. निनाद लांडे ने आज दोपहर अमरावती मंडल से बातचीत में की और लोगों से नाहक संग्रहन न करने की अपील भी की.
उन्होंने बताया कि, अमरावती में पांच कंपनियों, हिंदुस्थान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑईल कार्पोरेशन, रिलायंस और नायरा के पंप है. पांचों ही कंपनी की सप्लाई चेन दुरुस्त बनी हुई है. चिंता की फिलहाल कोई बात नहीं. कंपनियों के अपने रुल्स और रेग्युलेशन होते हैं. उन्होंने कहा कि, रेट की बात कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के अधीन है. उन्होंने आंकडे देते हुए बताया कि, 1701 किलो लीटर डीजल आज अमरावती में अवेलेबल है. जबकि खपत सीमित है. ऐसे ही 1880 किलो लीटर पेट्रोल उपलब्ध होने का दावा कंपनियों के आंकडों के साथ डीएसओ ने किया. उन्होंने नाहक अफवाहों पर ध्यान न देने की गुजारिश जनता से की.
* उपलब्ध इंधन का ब्यौरा (आंकडें किलो लीटर में)
कंपनी पेट्रोल डीजल
हिंदुस्थान पेट्रोलियम 485 449
भारत पेट्रोलियम 512 422
इंडियन ऑईल कार्पोरेशन 498 485
रिलायंस 278 197
नायरा 107 148
कुल 1880 1701
* आ रहा हैं 550 केएल पेट्रोल
यह भी बताया गया कि, पांच कंपनी मिलाकर 550 केएल पेट्रोल और 892 केएल डीजल अमरावती की ओर आ रहा है. सप्लाई भरपूर होने का दावा अधिकृत सूत्र कर रहे हैं. इंधन का देख संभलकर उपयोग करने की अपील भी जिला प्रशासन ने की है.





