समृद्धि पर लूटपाट की साजिश विफल, ट्रक नाले में गिरा
हमले में चावल घायल, 1 करोड रुपए का नुकसान

नाशिक/दि.1- समृद्धि महामार्ग पर सिन्नर तहसील के सोनांबे शिवार में गुरुवार 29 मई की देर रात 2 बजे के दौरान लूटपाट करने वाले गिरोह ने माल वाहक ट्रक रोकने का प्रयास किया. लेकिन चालक द्वारा दिखाये गये साहस के कारण लूटेरों की साजिश विफल हो गई.
लूटेरों के इस हमले में ट्रक चालक का संतुलन बिगडने से 14 चक्कों वालों ट्रक सीधे 30 फीट गहरे नाले में गिर गया और उसे आग लग गई. इस दुर्घटना में दोनों चालक जख्मी हो गई. इस घटना में करीबन 1 करोड रुपए का नुकसान होने का अनुमान है. मुंबई से रायपुर की दिशा में जाने वाला मालवाहक ट्रक क्रमांक एमएच-49/एटी-9999 को लूटेरों ने रोकने की चेतावनी दी. लेकिन चालक ने वाहन न रोकते हुए उसे आगे भगाया. ट्रक न रुकने से संतप्त हुए लूटेरों ने पथराव शुरु कर दिया. इस पथराव में चालक उत्तरप्रदेश के बरेठी निवासी राजबहादुर यादव (23) घायल हो गया फिर भी उसने ट्रक नहीं रोका. पश्चात लूटेरों ने क्लिनर की तरफ पथराव किया. इस कारण चालक का संतुलन बिगड गया और ट्रक सीधे 30 फीट गहरे नाले में गिर गया. ट्रक नाले में गिरते ही ट्रक को भीषण आग लग गई. यह देख लूटेरे वहां से भाग गये. क्लिनर की तरफ बैठे ब्रह्मा जाटव (40) यह किसी तरह से बाहर निकला. लेकिन राजबहादुर यादव का पैर स्टेअरिंग में फंसने से वह ट्रक में ही फंस गया. उसे बेहोशी की हालत में बचाव दल ने बाहर निकाला.





