खाकी ने शुरु की गणेशोत्सव की तैयारी

शीघ्र होगी 590 मंडलों की संयुक्त बैठक

* शांति व्यवस्था बनाए रखने होगा गुंडों पर एक्शन
* राज्यस्तरिय वीसी में डीजीपी के निर्देश मिले
अमरावती/दि.27- अगले माह होनेवाले प्रदेश के सबसे बडे पर्व 10 दिवसीय गणेशोत्सव के लिए पुलिस ने तैयारी प्रारंभ कर दी है. राज्यस्तर की वीडियो कॉन्फ्रेंस में डीजीपी ने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश समस्त महकमे को दिए हैं. अमरावती में सभी 590 गणेश मंडलों की आयुक्तालय में बैठक होनेवाली है. इसके साथ ही गुंडा एलिमेंट पर कार्रवाई शुरु होगी. कुछ कुख्यातों को जिला बदर अर्थात तडीपार किए जाने सहित एमपीडीए और मकोका की सिफारिश किए जाने के संकेत उच्चाधिकारियों ने दिए हैं.
उन्होंने अमरावती आयुक्तालय क्षेत्र के सभी 10 पुलिस स्टेशन अंतर्गत पिछले वर्ष दर्ज हुए 590 सार्वजनिक गणेश मंडलों का ब्यौरा देते हुए बताया कि, सर्वाधिक 121 मंडल गाडगे नगर थाना की परिधि में स्थापित हुए थे. जबकि भातकुली और नागपुरी गेट थाना क्षेत्र में क्रमश: 23 और 13 मंडल ही रहे. मंडलों की संख्या, उनके स्थापना जुलूस, विसर्जन शोभायात्रा सहित अनेक बातों पर पुलिस बंदोबस्त निर्भर रहेगा. बंदोबस्त के भी आंकडे शीघ्र जारी किए जाएंगे. स्थापना से लेकर विसर्जन जुलूस तक व्यापक ब्यौरा महकमा तैयार कर रहा है.
* चार्ट
थाना गणेश मंडल
राजापेठ        77
कोतवाली      32
खो. गेट         70
भातकुली       73
गाडगे नगर    121
ना. गेट          13
वलगांव         56
फ्रेजरपुरा       61
बडनेरा          77
नांदगांव पेठ   60
कुल            590

Back to top button