चांदूर बाजार मार्ग पर भीषण हादसे में विद्युत कर्मी की मौत

बोराला फाटा के पास दुपहिया को कार ने उडाया

* मृतक कर्मचारी अमरावती का रहने वाला
चांदूर बाजार /दि.25- चांदूर बाजार-अमरावती मार्ग के बोराला फाटा के पास रेल्वे फाटक के सामने गुरुवार की शाम 6 बजे के दौरान कार व दुपहिया के बीच हुई भीषण दुर्घटना में महावितरण के कर्मचारी सचिन पलसकर (45) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. मृतक कर्मचारी यह अमरावती शहर के साई नगर का रहने वाला था. चांदूर बाजार पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है. आरोपी चालक का नाम मोर्शी तहसील के विचोरी ग्राम निवासी देवानंद रामजी गजभिये है.
जानकारी के मुताबिक साई नगर निवासी सचिन पलसकर यह गुरुवार 32 अप्रैल की शाम 6 बजे के दौरान शिराला के महावितरण केंद्र से चांदूर बाजार के उपकेंद्र किसी काम से दुपहिया वाहन पर सवार होकर जा रहा था. जब बोराला फाटा के पास रेल्वे क्रॉसिंग पर एमएच-27/डीयू-1894 क्रमांक की मारोती सुझुकी कार के चालक देवानंद गजभिये ने अपनी कार तेज रफ्तार से लापरवाही से चलाते हुए सचिन पलसकर की दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि, सचिन पलसकर के पैर और सिर पर गंभीर चोटें आने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. इस हादसे की जानकारी मिलते ही महावितरण के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल आ पहुंचे. घटना की जानकारी मिलते ही चांदूर बाजार पुलिस भी दल भी घटनास्थल आ पहुंचा. पुलिस ने मामले की तत्काल जांच करते हुए विचोरी ग्राम निवासी आरोपी चालक देवानंद गजभिये को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली. पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल पहुंचा दिया. इस घटना से महावितरण में शोक व्याप्त है. मामले की जांच पुलिस आगे कर रही है.

Back to top button