29 को नामांकन दायर करेंगे प्रवीण पोटे
भाजपा की टिकट मिलना पूरी तरह से तय

* पार्टी की ओर से केवल अधिकारीक घोषणा होना बाकी
अमरावती/दि.27- अमरावती स्थानीय स्वायत्त निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की सीट हेतु भाजपा की ओर से टिकट के दावेदार रहनेवाले पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल द्बारा परसो यानी शुक्रवार 29 मई को अपना नामांकन दायर किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल को विधान परिषद के चुनाव हेतु भाजपा की ओर से टिकट मिलना लगभग तय है तथा आज या कल में पार्टी द्बारा इसे लेकर अधिकारिक तौर पर घोषणा की जाती है.
बता दें कि पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल ने वर्ष 2012 में पहली बार भाजपा प्रत्याशी के तौर पर विधान परिषद का चुनाव जीता था. जिसके बाद वे तत्कालीन फडणवीस सरकार में मंत्री भी रहे. जिसके बाद उन्होंने दुबारा वर्ष 2018 में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर ही विधान परिषद का चुनाव लडा. और इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को क्लिन स्वीप तरीके से हराते हुए चुनाव जीता जिसे अपने आप में एक ऐतिहासीक रिकॉर्ड माना जाता है. वहीं अब पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल लगातार तीसरी बार विधान परिषद का चुनाव लडने के लिए तैयार है और भाजपा की ओर से टिकट मिलने के दावेदार भी है. विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे को विधान परिषद के चुनाव हेतु भाजपा का टिकट मिलना लगभग तय है और इसकी अधिकारीक घोषणा आज या कल में ही हो जाएगी. जिसके बाद परसो 29 मई को पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटील द्बारा भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दायर किया जाएगा.
जानकारी यह भी मिली है कि पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल द्बारा नामांकन दायर करते समय जबरदस्त ढंग से अपना शक्तिप्रदर्शन भी किया जा सकता है. जिसके चलते पोटे के नामांकन अवसर पर भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे तथा विधायक सर्वश्री प्रताप अडसड, चंदू उर्फ उमेश यावलकर, प्रवीण तायडे, केवलराम काले व राजेश वानखडे सहित अमरावती की राकांपा (अजित) की विधायक सुलभा खोडके व बडनेरा के वायएसपी विधायक रवि राणा एवं राकांपा (अजित) के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य संजय खोडके के साथ ही महायुति के घटक दलों के सभी स्थानीय नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. जिसके चलते पोटे के नामांकन की ओर इस समय सभी की निगाहे लगी हुई है.





