विधान परिषद चुनाव, वोटर्स के अच्छे दिन, देवगड का हापूस व्हाया अकोला सीधे अमरावती!
मैंगो डिप्लोमसी

* राजनीतिक दलों के उम्मीदवार तय होने से पहले ही गिफ्ट
* बढेगी रंगत
अमरावती/दि.27 – विधान परिषद की अमरावती स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की हलचल अधिकृत रुप से भले ही प्रारंभ न हुई हो. परदे के पीछे हलचलें तेजी से बढ रही है.
अभी राजनीतिक दलों ने आगामी 18 जून के चुनाव हेतु उम्मीदवार फिक्स नहीं किए है. उम्मीदवारी की आंस में और समय पर निर्दलीय के रुप में मैदान में उतरने की तैयारी करनेवाले इच्छुक वोटर्स को लुभा रहे हैं. इसी के तहत देवगड का रसीला हापूस आम अकोला होते हुए अमरावती पहुंचा है. उपहारों का सिलसिला शुरु हो जाने से स्थानीय प्राधिकार वोटर्स के अच्छे दिन आने की जोरदार चर्चा सभी तरफ चल रही है.
* 453 वोटर्स पर निगाहें
प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र में 453 वोटर्स है. महापालिका, नगरपालिका, नगर परिषद व पंचायत समिति सदस्यों का समावेश है. वोटर संख्या सीमित होने से प्रत्येक वोट निर्णायक बताया जा रहा है. इच्छुक वोटर्स के घर की सीढियां चढ रहे हैं. उनसे व्यक्तिगत रुप से संपर्क का प्रयत्न हो रहा है.
* बढेगी रंगत
स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र में हमेशा ही बडा आर्थिक लेन-देन और ‘लक्ष्मी दर्शन’ होने का इतिहास है. इस बार के चुनाव में उम्मीदवार तय होने से पहले ही हापूस आम और मिठाईयों की खैरात हो रही है. उम्मीदवारी घोषित होने के बाद और प्रचार सही ढंग से शुरु होने पर उपहारों की भरमार कौनसे स्तर तक जाती है, इस पर राजनीतिक जानकारों की निगाहें टिकी है. रंगत बढना तय है.
* पहले चरण में आम
चुनाव के पहले चरण में गर्मियों का सीजन होने से स्वाभाविक रुप से आम डिप्लोमसी की गई. उपहार के रुप में हापूस आम की पेटियां दिए जाने की चर्चा और जानकारी है. जिले के सभी प्राधिकारियों के यहां कोंकण के देवगड से आम पहुंचाएं गए हैं. कुछ स्थानों पर आम के साथ महंगी मिठाई और आकर्षक उपहार दिए जाने का सिलसिला शुरु है. जिससे वोटर्स में बढाई हो रही है. जोरदार चर्चा सुनने-देखने मिल रही है.





