होटल ग्रैंड महफिल के रुबी हॉल में महारक्तदान जारी
राज्य उत्पादन शुल्क विभाग और जिला मद्य विक्रेता संगठन का आयोजन

* उपायुक्त डॉ. पराग नवलकर और अधीक्षक शशिकांत गर्जे ने किया उद्घाटन
* सैकडों यूनिट खून जमा
अमरावती/दि.15– राज्य उत्पादन शुल्क विभाग और जिला मद्य विक्रेता संगठन ने आज शनिवार 15 अगस्त को सुबह 8 बजे से होटल ग्रैंड महफिल के रुबी हॉल में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, तो समाचार लिखे जाने तक सैकडों यूनिट रक्त संकलन हो गया था. अमरावती जिला अस्पताल के अलावा अन्य रक्तपेढी भी वहां रक्त संकलन का कार्य कर रही थी. रक्तदान शहिदों के नाम महारक्तदान शिविर का उद्घाटन उत्पादन शुल्क उपायुक्त डॉ. पराग नवलकर और अधीक्षक शशिकांत गर्जे के हस्ते किया गया. प्रदेश के शालेय शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे, सांसद डॉ. अनिल बोंडे, विधायक प्रवीण पोटे, युवा स्वाभिमान के मार्गदर्शक सुनील राणा, विधायक रवि राणा और अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी शिविर को भेंट दी. इस समय अमरावती जिला मद्य विक्रेता संगठन के अध्यक्ष नितिन देशमुख, उपाध्यक्ष अनिल भामोरे, दीपक गुडधे, सुरेश चांदवानी सहित पदाधिकारियों की उपस्थिति रही. संगठन के साथ ही उत्पादन शुल्क विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी शिविर को सफल बनाने जुटे हैं.
उन्होंने बताया कि, महारक्तदान शिविर में दो हजार यूनिट रक्त संकलन करने का मानस है. सभी वर्गों के लोगों से उक्त शिविर हेतु अच्छा प्रतिसाद मिलने का दावा आयोजकों ने किया. उन्होंने दावा किया कि, खून की एक यूनिट अनेक जिंदगियां बचा सकती है. अत: लोगों को स्वयंस्फूर्ति से रक्तदान करने प्रेरित किया गया. उन्होंने दावा किया कि, प्रत्येक डोनर की पहले मेडिकल जांच की गई. उसके बाद ही रक्तदान हुआ. रक्तदाता को हाथोंहाथ प्रशस्तीपत्र और उपहार दिए गए. दोपहर डेढ बजे तक 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर दिया था.
सर्वश्री नितिन देशमुख, अनिल भामोरे, दीपक गुडधे, विजय जायसवाल, सुरेश चांदवानी, बाबूसेठ मतानी, सचिन हिवसे, सागर भेटालू, राजेश अग्रवाल, अभय भामोरे, गजानन राजगुरे, रोहित खुराणा, जस्सी नंदा, आनंदबाबू भामोरे, कांग्रेस नेता बबलू शेखावत, बलदेव जायसवाल, नवीन कनोजिया, मिलिंद ढोले, संजय सोजरानी, लाठी नंदा, सूर्यकांत जायस्वाल, धारणी के नगराध्यक्ष सुनील चौथमल सहित अनेकानेक की उपस्थिति रही. यह भी कहा गया कि, खून का उपयोग आपात मेडिकल उपचार, ऑपरेशन, एक्सीडेंट में उपचार और जीवनरक्षक रक्त संक्रमण के जरुरतमंद रुग्णों के लिए होगा. डॉक्टर्स की टीम उपरोक्त शिविर में मुस्तैद रही.





