अंडरपास से परेशानी, रेल्वे गेट खोले जाये
अविनाश मार्डीकर की जोरदार मांग

* रेल्वे अंडरपास से पब्लिक को परेशानी से व्यथित
अमरावती/दि.31 – राष्ट्रवादी गट नेता और स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर ने कहा कि, अंडरपास की जलभराव की अवस्था और बिजली लाईट नहीं रहने के कारण रेल्वे से उनकी मांग है कि, जब तक अंडरपास के सभी काम नहीं हो जाते. रेल्वे गेट खोले जाये.
अविनाश मार्डीकर ने अमरावती मंडल से चर्चा में बताया कि, तीनों ही अंडरपास चांगापुर, भातकुली, अकोली अंडरपास के साथ ही राजापेठ और नवाथे अंडरपास के भी विषय उठाये गये. यहां रेल्वे ने पानी के निकासी का ढंग से प्रबंध नहीं किया है. जिसके कारण जलभराव हो रहा है. ऐसे में बिजली लाईट की भी बराबर व्यवस्था नहीं होने से लोगों को बडी परेशानी हो रही है. नागरिकों की दिक्कत से आज रेल्वे भुसावल डीआरएम को अवगत कराया. उनसे अनुरोध किया गया कि, बारिश के दिनों में अंडरपास से हो रही परेशानी को देखते हुए काम होने तक रेल्वे गेट पूर्ववत खोल लिये जाये तो बेहतर रहेगा. आखिर पब्लिक की परेशानी दूर करना ही सभी का उद्देश्य है.
मार्डीकर ने बताया कि, डीआरएम के सामने रेल्वे से कुछ दिनोें के लिए गेट खोलने की मांग रखी थी. जिस पर डीआरएम ने अभी ऐसा नहीं हो सकता, ऐसा कहा. जबकि सभी ने रेल्वे द्वारा अपना नियोजन, अंडरपास की जल निकासी की व्यवस्था ठीक करने कहा था. मार्डीकर ने कहा कि, परिसर के लोगों की आवाजाही सुविधाजनक करने बारिश के सीजन में तो अभी रेल्वे गेट खोल देने की मांग उन्होंने बैठक में उठायी.