कक्षा 10 वीं की अंकपत्रिका पर फोटो के लिए प्रक्रिया शुरू
अंक पत्र व प्रमाणपत्र पर छायाचित्र मुद्रित नहीं होने के चलते

मुंबई /दि.4- कक्षा 10 वीं के कई अंकपत्र पर विद्यार्थियों के फोटो नहीं रहने के चलते शालाओं द्बारा इस बार फिर फोटो के लिए प्रक्रिया की जायेगी. राज्य परीक्षा मंडल द्बारा मुंबई मंडल को इस संदर्भ में तत्काल निर्देश जारी किए गये है.
फरवरी-मार्च 2026 की माध्यमिक शालांत परीक्षा में शामिल कई विद्यार्थियों के अंकपत्रों व प्रमाणपत्रों पर उनके छायाचित्र मुद्रित नहीं होने की बात सामने आयी है. मुंबई विभागीय मंडल द्बारा यह त्रृटि दर्ज की गई तथा शालाओं व कनिष्ठ महाविद्यालयों को विद्यार्थियों के स्पष्ट छायाचित्र जेपीईजी स्वरूप मेें भेजने का निर्देश दिया गया. जिसके तहत प्रत्येक फाइल को शीट नंबर व नाम देना अनिवार्य किया गया है. साथ ही फोटो फाइल के आकार को 50 केबी से कम सॉफ्ट कॉपी में रखने के निर्देश भी दिए गये है.
यह पूरी जानकारी राज्य शिक्षामंडल के संगणक विभाग के पास भेजी जायेगी. इसी बीच इस बार अंकपत्र व उत्तीर्ण प्रमाणपत्र एकत्रित देने का निर्णय लिया गया था. परंतु शुल्कवृध्दि व तांत्रिक त्रृटि के चलते विद्यार्थियों व अभिभावकों द्बारा काफी हद तक नाराजगी जताई जा रही है.
* मंडल का क्या कहना रहा
कई शालाओं ने राज्य परीक्षा मंडल का शुल्क 700 रूपए रहने की बात कहते हुए इतनी ही रकम की वसूली कर रसीद भी दी है. जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य शिक्षामंडल ने त्रृटि को दुरूस्त करने की प्रक्रिया शुरू की है.
कई विद्यार्थियों के अंकपत्रों पर उनका छायाचित्र नहीं रहने की शिकायतें सामने आयी है. जिसकी जानकारी मुंबई विभागीय परीक्षा मंडल की ओर से प्राप्त हुई थी. जिसके अनुसार सभी शालाओं से संबंधित विद्यार्थियों के फोटो मंगाने के संदर्भ में प्रक्रिया शुरू की गई, ऐसी जानकारी राज्य परीक्षा मंडल के व्यवस्थापक एच. डी. राजपूत द्बारा दी गई है.





