लोनिवि मंत्री शिवेंद्र राजे भोसले परसों शहर में

मुक्त विद्यापीठ भवन का अवलोकन करेंगे

अमरावती/दि.9 – महाराष्ट्र सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवेंद्र राजे भोसले परसों शुक्रवार 11 सितंबर को जिले के दौरे पर आ रहे है. वे सबेरे 11 बजे यशवंतराव चव्हाण मुक्त विद्यापीठ के पीछे निर्माणाधीन सारथी भवन के कामकाज का अवलोकन करेंगे. उपरांत वलगांव-रेवसा-कठोरा कांक्रीट की सडक के काम और राजकमल चौक में बडनेरा-अमरावती रेलवे मार्ग के उडान पुल के कामकाज का अवलोकन करेंगे. दोपहर 3 बजे लोनिवि के प्रादेशिक विभाग की बैठक लेकर सभी प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे. शाम 6 बजे नागपुर की ओर मंत्री महोदय प्रयाण करेंगे.

Back to top button