रेलवे की 18262 समर स्पेशल

नांदेड-आसनसोल ट्रेन आज से शुरू

* मजे से जाओ गांव
* अकोला होकर चलेगी विशेष फेरियां
* उमड़ती भीड़ को कम करने कवायद
अकोला/ दि.21- गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त यात्री भार कम करने के लिए हजूर साहिब नांदेड-आसनसोल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. गाड़ी संख्या 07701 हजूर साहिब नांदेड-आसनसोल स्पेशल मंगलवार को हजूर साहिब नांदेड से 23.50 बजे रवाना होगी और गुरुवार को 12.00 बजे आसनसोल पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन पूर्णा (02.20 बजे), हिंगोली (03.52), वाशीम (04.52), अकोला (06.50), बडनेरा (08.32), नागपुर (12.10), गोंदिया (14.15), दुर्ग (16.35), रायपुर (17.30), बिलासपुर (19.45), झारसुगुडा (23.35), राउरकेला (01.55), टाटानगर (07.20), चांडिल (08.32) और पुरुलिया (09.42) स्टेशनों पर रुकेगी.
वापसी में, गाड़ी संख्या 07702 आसनसोल-हजूर साहिब नांदेड स्पेशल 23 अप्रैल गुरुवार को आसनसोल से 14.00 बजे चलेगी और शनिवार को 00.45 बजे हजूर साहिब नांदेड पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें दो एसी टू टियर, छह एसी थ्री टियर, 10 स्लीपर क्लास, चार जनरल सेकंड क्लास और दो एसएलआर कोच शामिल हैं.
दक्षिण मध्य रेलवे की विशेष गाड़ी अकोला होकर चलेगी गर्मी के सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने काकीनाडा टाउन से हिसार के बीच नांदेड और अकोला होकर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस पहल से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और भीड़ के समय में लाभ होगा.
गाड़ी संख्या 07717 काकीनाडा टाउन-हिसार स्पेशल मंगलवार को काकीनाडा टाउन स्टेशन से सुबह 5.40 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन अकोला (05.45 बजे) पहुंचेगी. इसके बाद भुसावल, वडोदरा, रतलाम और चित्तौड़गढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए गुरुवार को 13.40 बजे हिसार पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 07718 हिसार-काकीनाडा टाउन स्पेशल शुक्रवार को हिसार से 14.10 बजे छूटेगी और रविवार को 12.35 बजे काकीनाडा टाउन पहुंचेगी.
3500 किमी का सफर और 96 घंटे का समय यह ट्रेन 3500 किमी की दूरी लगभग 96 घंटों में तय करेगी. इस विशेष ट्रेन के संचालन से नियमित गाड़ियों पर अतिरिक्त भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी और यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी.

Back to top button