आश्रमशाला में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन
छात्राओं ने शिक्षकों को बांधी राखी

* पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अंजनगांव सुर्जी /दि.1 – नीमखेड़ बाजार स्थित श्री सिद्धेश्वर संत गुलाब बाबा अनुसूचित जाति निवासी आश्रमशाला में भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षकों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां मनाईं. इसके साथ ही विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया. कार्यक्रम में मुख्याध्यापक निलेश मालगे, घडेकर सर, देशमुख सर, खोरगडे सर सहित शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के समापन पर संस्था अध्यक्ष रामदासजी मालगे की ओर से विद्यार्थियों को मिठाई एवं अल्पाहार वितरित किया गया.





