फ्रेजरपुरा में शराब, गांजा विक्री का तीव्र विरोध

बसपा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना

* महिला और युवाओं का उमडा समूह
अमरावती /दि.1– बहुजन समाज पार्टी ने फ्रेजरपुरा क्षेत्र में धडल्ले से हो रही अवैध शराब और गांजा विक्री व तस्करी के विरुद्ध अपनी घोषणा के अनुरुप मोर्चा खोल लिया और सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर सबेरे 11 से शाम 5 बजे तक धरना आंदोलन किया. बडी संख्या में महिलाएं और युवा इस आंदोलन में शामिल हुए. उन्होंने जोरदार नारेबाजी कर परिसर को गुंजायमान किया. धरना आंदोलन का नेतृत्व नगरसेवक सचिन वैद्य, सभापति इस्माईल लालूवाले, नगरसेविका विद्या माटे, सुरेश मेश्राम, राजू गजभिये, गोपीनाथ रोडगे आदि ने किया.
बसपा ने पहले ही घोषित कर दिया था कि, वह अवैध शराब विक्री के विरुद्ध जोरदार आंदोलन करनेवाली है. नगरसेवक सचिन वैद्य और सभी के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधीश को निवेदन दिया. जिसमें कहा गया कि, शराब-गांजा विक्री से परिसर के युवा व्यसनाधीन हो रहे हैं. कई परिवार बर्बाद हो चुके है. युवकों की भी जान चली गई. ऐसे में यहां शराब-गांजा तस्करी रोके जाने की मांग बहुजन समाज पार्टी ने पूरजोर अंदाज में उठाई. कई संगठनों ने आंदोलन का समर्थन कर सक्रिय सहभाग दर्शाया. धरनार्थियों में राहुल कोचाडे, प्रफुल्ल कोचाडे, रितूज बनसोड, यश कोले, आशीष गामनेकर, अनिकेत माहुरे, संगीता पाटिल, कांता बनसोड, अनीता मेश्राम, किरण शहारे, स्वाती वैद्य, रवि मेश्राम, गौरव मोरे, सागर पाटिल, आशा उइके, मीरा रोडगे, जगदीश डोंगरे, प्रा. डॉ. जयंत बनसोड, जयदेव पाटिल, मंगेश वाहाने, आदित्य नागदिवे, प्रतीक रहाटे, अजिंक्य रोडगे, गौरव लोखंडे, सुनील पाटिल उपस्थित थे.

Back to top button