विधायक बच्चू कडू ने पहले किया रक्तदान, फिर देखा डफरीन का हाल

प्रहार के शिविर में उमडे खून देने वाले

* शिशुओं की अग्निकांड में गई थी जान
अमरावती/दि.1 – पिछले सोमवार 24 अगस्त की जिला स्त्री अस्पताल डफरीन की दर्दनाक घटना पश्चात अब तक अनेकानेक दोनों संगठनों के नेता, पदाधिकारियों ने डफरीन का हाल जाकर देखा है. दिवंगत हुए शिशुओं के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है. सरकारी अमलो में सहभागी नेताओं ने उचित मदद और दोषियों पर कार्रवाई की लफ्फाजी की है. पिछले 8 दिनों से स्त्री अस्पताल नेताओं के लिए सैर का स्पॉट बन गया था. ऐसे में शिवसेना विधायक बच्चू कडू ने अलग राह अपनाई. कडू ने आज पहले रक्तदान किया, फिर वे डफरीन के हालचाल जानने गए, जहां अनेक शिशु अभी भी विशेष देखभाल में रखे गए हैं. चिकित्सक और उनके सहायक नर्सेस आदि उनका उपचार कर रहे हैं.
बच्चू कडू के प्रहार संगठन ने आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर में सर्वप्रथम लीडर अर्थात बच्चू कडू ने ही अपनी बांह पर सीरिंज चुभवाई. जिससे उनका सर्वप्रथम रक्तदान हुआ, उपरांत जिला प्रमुख छोटू महाराज वसू, महानगर प्रमुख बंटी रामटेके, गोलू पाटिल और अन्य ने स्वयंस्फूर्ति से रक्तदान कर प्रहारियों को प्रेरित किया. कडू के रक्तदान से निश्चित ही जरुरतमंद रुग्ण को समय पर खून मिलेगा.
बच्चू कडू विधानसभा के 6 इलेक्शन लड चुके हैं. दो बार वे परास्त हुए किंतु 4 बार उन्होंने दनदनाते हुए विधानसभा में कदम रखा. वहां पब्लिक एजेंडा जमकर चलाया. कडू ने हर बार इलेक्शन नामांकन से पहले रक्तदान किया है. आज भी वे डफरीन में मृत और घायल शिशुओं के माता-पिता के पास संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे, तो उनकी सीधी बांह पर रक्तदान करने पश्चात लगाई जाती सफेद पट्टी लगी थी. विधायक बच्चू कडू ने अपने पार्टी के नेता और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर के माध्यम से अमरावती में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतरीन बनाने का तो वादा किया ही. उन्होंने कहा कि, चिकित्सक हो या स्टाफ सभी संवेदनशील होंगे. गरीब, जरुरतमंद मरीजों के साथ संवेदना से पेश आएंगे. इस समय प्रहार के प्रवक्ता जीतू दुधाने, गोलू पाटिल, प्रकाश टेटू, गणेश मारोडकर और अन्य प्रहारियों की उपस्थिति और योगदान रहा.

Back to top button