पैसों को लेकर झगडा, युवक ने मार डाला पिता को
बुलढाणा के नायगांव में वारदात

बुलढाणा/दि.1 – जिले के नांदगांव बु. में मामूली बात पर पैसों के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने पिता को यमलोक पहुंचा दिया. वारदात गत शनिवार को सबेरे 11 बजे होने की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, गंभीर घायल 60 वर्षीय कचरुबा वामन गायकवाड ने उपचार दौरान सोमवार को अस्पताल में प्राण त्याग दिए. पुलिस ने उनके बेटे विनोद (38) को हत्या के आरोप में नामजद किया है.
पुलिस ने बताया कि, कचरुबा गायकवाड अपनी पत्नी बेबीबाई (55), पुत्र और चार बेटियों के संग नायगांव में रहते थे. शनिवार को उनका पुत्र विनोद से बकरी बेचकर मिले पैसे मांगने की बात पर झगडा हुआ. विवाद बढता गया. विनोद ने न केवल पिता से गाली-गलौज की, बल्कि उसने लकडी और लोहे के पाइप से पिता कचरुबा पर गंभीर प्रहार कर दिए. गंभीर घायल कचरुबा गायकवाड को अस्पताल में भर्ती किया गया. उपचार दौरान मृत्यु हो गई. अमडापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की थी. बेबीबाई गायकवाड की शिकायत पर बीएनएस की धारा 103 (1), 351 (2) और 352 के तहत विनोद गायकवाड को गिरफ्तार किया. बेटे द्वारा पिता का कत्ल किए जाने की घटना से समस्त गांव दहल उठा है. पीएसआई बालाजी सानप और राईटर प्रदीप चोपडे, थानेदार जयसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं.





