जरांगे पर दर्ज करें केस

बावनकुले के अपमान का मामला

* तैलिक महासभा पहुंची जिलाधिकारी कार्यालय
* संजय हिंगासपुरे का नेतृत्व, दर्शाया अनर्गल बयान पर गुस्सा
अमरावती /दि.11- महाराष्ट्र प्रांतिक तैलिक महासभा ने प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को जरांगे द्वारा अपशब्द कहे जाने की गंभीर दखल लेकर तीव्र नाराजी व्यक्त की है. महासभा ने जरांगे पर तत्काल पालकमंत्री के अपमान और उनकी जाति का उल्लेख कर बयान देने के मामले में केस दर्ज करने की मांग रखी. युवा स्वाभिमान नगरसेवक और महासभा के अमरावती अध्यक्ष संजय हिंगासपुरे के नेतृत्व में तैलिक समाज के सैकडों पदाधिकारी, कार्यकर्ता आज दोपहर यहां जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे. सभी के चेहरों पर बडा गुस्सा साफ दिखाई दे रहा था.
विदर्भ कार्याध्यक्ष विजय ढोले, विभागीय महासचिव राजेंद्र हजारे, जिलाध्यक्ष दीपक गिरुलकर, युवा नेता पंकज बांगडे, शहर अध्यक्ष चंद्रशेखर जावरे, अमोल आगासे, अतुल मांडवे, प्रकाश बनारसे, आशीष खोडके, राजेंद्र गुल्हाने, अविनाश जसवंते, इशांत राजगुरे, श्रीकांत बिजवे, राजेश गुलवाडे, देवानंद अविनाशे, सागर शिरभाते, महिला अध्यक्ष अनिता तिखिले, प्रा. मोनिका उमक, लीला जावरे, प्रणिता शिरभाते, अश्विनी अजमिरे, पूजा गुल्हाने, अर्चना गुल्हाने, मीना श्रीराव, भारती मोहोकार आदि की उपस्थिति रही. सभी ने पूरजोर अंदाज में कहा कि, मंत्री महोदय का इस प्रकार अपमान नहीं सहा जाएगा. संबंधित व्यक्ति पर तत्काल अपराध दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग इस समय की गई. उसी प्रकार कानून व्यवस्था खतरे में डालनेवाले बयान के लिए भी अलग से जांच की जाने की मांग भी इस समय की गई. मुख्य रुप से 6 मांगे तैलिक महासभा ने प्रशासन के सामने निवेदन में रखी. जिसमें इस प्रकरण में किसी प्रकार के भेदभाव के वगैर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग शामिल है.

Back to top button