बच्चू कडू को सौपी विदर्भ की जिम्मेदारी

अमरावती/दि.19– राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर हाल ही में अचलपूर के पूर्व विधायक बच्चू कडू को विधान परिषद की लॉटरी लगने के बाद अब शिंदे ने विदर्भ पर अपनी नजर गडा दी है. ऐसे में आक्रामक नेता माने जाने वाले बच्चू कडू को संपूर्ण विदर्भ की जिम्मेदारी सौप दी गई है. सोमवार, 18 मई को शिंदे के निर्देशानुसार बच्चू कडू को विदर्भ विभागीय नेता पद पर नियुक्त किया गया है.
उनकी नियक्ति के आदेश जारी कर दिए गए है. यह नियक्ति एक वर्ष तक के लिए रहेगी. आगामी विधान परिषद के चुनाव को ध्यान में रखते हुए बच्चू कडू की यह नियक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. यहा बता दे कि, हाल ही में विधान परिषद पर बच्चू कडू की शिवसेना की ओर से नियक्ति की गई थी और हाल ही में उन्होंने विधायक पद की शपथ भी ग्रहण की थी.





