बाइक सवार की 1.20 लाख रुपए से भरी थैली लेकर लूटेरे फरार

गाडगे नगर थाना क्षेत्र के सकाई कालोनी की घटना

अमरावती/दि.8- घर पर सोलर बैठाने के लिए बैंक से नकद 1 लाख 20 हजार रुपए निकालकर दुपहिया वाहन से घर लौट रहे एक सेवानिवृत्त 72 वर्षीय कर्मचारी की पैसों से भरी बैग दो अज्ञात लूटेरों ने झपट ली और पलायन कर गये. यह सनसनीखेज घटना गाडगे नगर थाना क्षेत्र में आने वाले सकाई कालोनी में 6 सितंबर को दोपहर 1.30 बजे के दौरान घटित हुई. सेवानिवृत्त कर्मचारी का नाम सुरेश जयदेवराव लवगकर है.
जानकारी के मुताबिक सुरेश लवगकर सकाई कालोनी में ही रहते है. उसे अपने घर पर सोलर पैनल बैठाना था. इस कारण उन्होंने 6 सितंबर को दोपहर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा से 1 लाख 20 हजार रुपए विड्रॉल किये. पैसे बैंक से निकालने के बाद थैली में अपनी दुपहिया पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तब बीच रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने सुरेश लवगकर से मार्ग बाबत पूछताछ की और आगे निकल गये. पश्चात वापस पलटकर सुरेश लवगकर के पास पहुंचे. वह कुछ समझ पाते उसके पूर्व ही दोनों बाइक सवार युवकों ने उसके गाडी पर लटकी पैसों से भरी थैली जबरदस्ती झपट ली और पलायन कर गये. 7 सितंबर को दर्ज की गई शिकायत के आधार पर गाडगे नगर पुलिस ने दो अज्ञात लूटेरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button