रुपाली चाकणकर गुवाहाटी दौरा अशोक खरात के साथ
फोटो सामने आने पर बोलीं, गुरु के साथ दर्शन करने का मौका मिला

नाशिक/दि.15– नाशिक के भोंदू अशोक खरात प्रकरण में कल राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर से ईडी ने 8 घंटे पूछताछ की. ईडी की इस पूछताछ में उन्होंने कहा कि अशोक खरात के साथ मेरे कोई आर्थिक व्यवहार नहीं हैं. मैं उन्हें गुरु मानती थी, यह सिर्फ श्रद्धा का भाव था, ऐसा स्पष्टीकरण रुपाली चाकणकर ने दिया.
रुपाली चाकणकर ने अशोक खरात के साथ गुवाहाटी दौरा किया था. अशोक खरात और रुपाली चाकणकर ने 2021 में एक साथ गुवाहाटी का दौरा किया था. इस दौरान रुपाली चाकणकर के साथ उनकी बहन प्रतिभा चाकणकर भी अशोक खरात के साथ गुवाहाटी दौरे पर थीं. इस दौरान के कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. कल जब ईडी की पूछताछ के बाद रुपाली चाकणकर बाहर आईं, तब मीडिया ने उनसे अशोक खरात के साथ इस गुवाहाटी दौरे के बारे में सवाल किया.
अशोक खरात का परिवार पहले गया था. उसके बाद हम परिवार के साथ गए थे. अपने गुरु के साथ दर्शन करने के लिए हम गए थे. कई लोगों की श्रद्धा थी, हमारी भी थी, ऐसा रुपाली चाकणकर ने प्रतिक्रिया दी. साथ ही उन्होंने कहा कि गुवाहाटी की जो फोटो सामने आई है उसमें खरात और मेरा परिवार है. पहले मेरे परिवार ने देवी के दर्शन नहीं किए थे. इसलिए अपने गुरु के साथ देवी दर्शन हो सके, ऐसा आध्यात्मिक भाव रखकर हम अलग से पुणे से यात्रा करके गए थे. उसके बाद गुवाहाटी में हमने अशोक खरात के साथ देवी के दर्शन किए थे, ऐसी जानकारी रुपाली चाकणकर ने दी.
मुझे जब भी पूछताछ के लिए बुलाया गया, मैं हर बार गई. शिर्डी पुलिस स्टेशन में मेरी बहन की भी पूछताछ हुई. खरात प्रकरण में हमारा कोई संबंध नहीं है. डखढ के सवाल अलग थे, पुलिस के सवाल अलग थे. समता पथ संस्था में मैं कभी नहीं गई. समता पतसंस्था में फर्जी खाते हैं. समता पतसंस्था से मेरी बहन का कोई संबंध नहीं है. खरात के साथ हमारा कोई आर्थिक व्यवहार नहीं है, ऐसा रुपाली चाकणकर ने कहा.
* अशोक खरात से पूछताछ, 105 गवाहों के बयान दर्ज
लगातार 49 दिन एसआईटी ने अशोक खरात से पूछताछ की और 105 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं. अशोक खरात के घर, कार्यालय और फार्म हाउस पर छापेमारी कर कई सबूत जब्त किए गए हैं. इलेक्ट्रॉनिक सबूत, दस्तावेज और अन्य सामग्री इस मामले में शामिल है. गवाहों की पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. खरात ईशानेश्वर मंदिर परिसर में हाथ की सफाई से खुद को दैवी शक्ति वाला बताकर लोगों को डराता था कि उनके परिवार पर मृत्यु का साया है, और पूजा के नाम पर पत्थर, चिंचुके और रुद्राक्ष देकर लाखों रुपये वसूलता था. साथ ही पीड़ित महिलाओं को बदनाम करने की धमकी देकर उनका यौन शोषण करने की बात भी जांच में सामने आई है. सराफा व्यवसायी, डॉक्टर समेत कई लोगों की इस मामले में पूछताछ की गई है.





