संघानी बने रोटरी क्लब ऑफ इंद्रपुरी के अध्यक्ष
राउत को मिली सचिव पद की जिम्मेदारी

* कोषाध्यक्ष पद पर सुशांत श्रीराव की नियुक्ति
अमरावती/दि.14- रोटरी क्लब ऑफ अमरावती इंद्रपुरी को वर्ष 2026.27 की नई कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह विगत रविवार को राजापेठ स्थित होटल ग्रेस इन में संपन्न हुआ. इस नए वर्ष को राजपर्व नाम दिया गया है. आगामी वर्ष के लिए अध्यक्ष के रूप में रोटे, समीर संघानी, मानद सचिव के रूप में रोटे. श्रीकांत राउत एवं कोषाध्यक्ष पद पर सुशांत श्रीराव के आधिकारिक तौर पर अपने पदों का कार्यभार संभाल लिया है.
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी के भावी प्रांतपाल डिजोई रोटे. किशोर राटी उपस्थित थे. जबकि सहायक प्रतिपाल रोटे.किशोर राठी उपस्थित थे. जबकि सहायक प्रांतपाल रोटे. अमोल चवणे के प्रमुख रूप से उपस्थित थे. रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष रोटे.ओलायिंका बाबालोला और जिला प्रांतपाल रोटे. डॉ. राजेश पाटिल के मार्गदर्शन में यह शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. वर्ष 2025-26 के निवर्तमान अध्यक्ष रोटे. ओमप्रकाश लालवानी और सचिव रोटे.गिरीश गगलाणी ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत किया और नई टीम को शुभकामनाएं दी. पश्चात रोटरी वर्ष 2025-26 में इंद्रपुरी क्लब के ग्लोबल ग्रांट प्रोजेक्ट के लिए विशेष प्रयास के लिए पूर्वाध्यक्ष रोटे. सचिन देशमुख को सचिव रोटे. गिरीश गगलाणी की विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया. प्रांतपाल रोटे. राजेश पाटिल का शुभकामना संदेश रोटे.अमोल चवणे ने पढकर सुनाया. शपथ ग्रहण समारोह में रोटरी क्लब ऑफ अमरावती इंद्रपुरी की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की गई. इसमें अध्यक्ष पद पर रोटे. श्रीकांत राउत, निवर्तमान अध्यक्ष के रूप में रोटे. ओमप्रकाश लालवानी और उपाध्यक्ष पद पर रोटे. गिरीश गगलाणी का चयन किया गया है. साथ ही सह-सचिव के रूप में रोटे. संकेत तारेकर, कोषाध्यक्ष पद पर रोटे. सुशांत श्रीराव, सह-कोषाध्यक्ष पद पर रोटे. पवन लढ्ढा, क्लब ट्रेनर के रूप में रोटे. निलेश चिठोरे और फाउंडेशन चेयरमैन के रूप में रोटे. सूरज तारेकर कार्यभार संभालेंगे. इसके साथ ही फंड रेजिंग प्रमुख रूप में रोटे.सचिन देशमुख मेंबरशिप चेयरमैन के रूप में रोटे. मनीष चावंडे, सेवा परियोजना प्रमुख के रूप में रोटे. प्रवीण ढवले, बुलेटिन संपादक के रूप में रोटे. नीरज उपाध्याय, जनसंपर्क अधिकारी के रूप में रोटे. आदित्य उमक और सर्जंट एट आर्म्स के रूप में रोटे. आशुतोष रूईवाले की नियुक्ति की गई है.
पद अधिकारी नहीं, जिम्मेदारी बढाता है: रोटे.संघानी
मुझ पर विश्वास जताने और मुझे अध्यक्ष पद के योग्य समझने के लिए मैं प्रत्येक सदस्य के प्रति आभार व्यक्त करता हुं. यह जिम्मेदारी में पूरी निष्ठा के साथ निभाउंगा. ऐसा विश्वास रोटे.समीर संघानी ने व्यक्त किया.
वर्षो तक प्रभाव डालने वाला सेवा कार्य करें- रोटे. राठी
अस्थायी नहीं बल्कि वर्षो तक प्रभावी रहनेवाला कार्य रोटरी क्लब ऑफ अमरावती इंद्रपुरी की ओर से किया जाना चाहिए,ऐसे विचार भावी प्रांतपाल रोटे. किशोर राठी ने व्यक्त किए. नए जुडे सदस्यों को भी नए-नए विचार और सुझाव देकर अपने क्लब को सेवा कार्यो में आगे लाने का आवाहन रोटे. किशोर राठी ने इस अवसर पर किया.





