शहर में पहुंची सत्यसाई प्रेमवाहिनी रथयात्रा
जन-जन तक देगी सेवा और मानवता का संदेश

अमरावती/दि.28 -भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्मशताब्दी महोत्सव के अवसर पर देशभर में विभिन्न आध्यात्मिक ,सामाजिक, सेवाभावी और जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है. इसी श्रृंखला में निकाली गई. सत्य साई प्रेमवाहिनी रथयात्रा का बुधवार, 26 अगस्त को अमरावती शहर में भव्य स्वागत किया गया.
रथयात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान सत्य साई बाबा के सत्य, धर्म, शांति ,प्रेम और अहिंसा के संदेश को जनसामान्य तक पहुंचाना तथा समाज में आध्यात्मिक जनजागृति का निर्माण करना है. पत्रकार परिषद में डॉ. गणेश खारकर ने बताया कि येरगांव में रवाना हुई रथयात्रा बुधवार को अमरावती पहुंची. डॉ.गणेश खारकर ने बताया कि, जन-जन तक सेवा और मानवता का संदेश पहुंचाना इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है. इस दौरान भजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.कल शुक्रवार 28 अगस्त को सुबह 6.30 बजे रथयात्रा बडनेरा होते हुए मंगरूलपील की ओर रवाना होगी. ग्रीनपार्क कॉलनी स्थित श्री सत्य साई ग्रामीण सेवा केंद्र में श्रध्दालुओं के लिए रथ दर्शन की व्यवस्था की गई है. आयोजकों ने भाविकों से रथयात्रा का लाभ लेने का आवाहन किया है.





