दिव्यांगों की सेवा के लिए ‘सेवा समर्पण ट्रस्ट’ को मिला सम्मान

माधान में प्रथम दिव्यांग सेवा पुरस्कार से नवाजा गया

* प्रतिभाओं को अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
चांदूर बाजार/दि.29 – दिव्यांगों के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले यवतमाल के सेवा समर्पण ट्रस्ट को उसकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मढन में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम दिव्यांग सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह सम्मान ट्रस्ट द्वारा संत गुलाबराव महाराज की जन्मभूमि माधान में दिव्यांगों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए प्रदान किया गया. ट्रस्ट की ओर से प्रशांत बंगिनवार, सुरेश राठी, दीपक बागड़ी तथा प्रकल्प से जुड़े बच्चों ने विनम्रतापूर्वक पुरस्कार स्वीकार किया.
* रीमा तोडकर का भी किया सम्मान
पुरस्कार ग्रहण करने के बाद ट्रस्ट की टीम प्रहार जनशक्ति पक्ष के नेता बच्चू कडू के निवास पर पहुंची. यहां ‘वॉइस क्वीन ऑफ विदर्भ’ प्रतियोगिता की विजेता रीमा तोडकर का सम्मान कर उन्हें जीत की बधाई दी गई. इस अवसर पर डॉ. नयना कडू ने रीमा तोडकर से बातचीत करते हुए उनके अनुभवों और उपलब्धि को लेकर रुचिपूर्वक सवाल किए.
* दिव्यांग प्रतिभाओं को मंच देने की जरूरत
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगों की प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनकर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. इस अवसर पर बच्चू कडू ने जल्द ही यवतमाल स्थित सेवा समर्पण ट्रस्ट के प्रकल्प का दौरा करने का आश्वासन दिया.

Back to top button