शादी का प्रलोभन देकर किया लैंगिक अत्याचार

गर्भवती होने पर जबरदस्ती करवाया गर्भपात

* पुलिस ने किया मामला दर्ज, नांदगांव खंडेश्वर थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/दि.2- एक 31 वर्षीय महिला पर शादी का प्रलोभन देकर लैंगिक अत्याचार कर उसे गर्भवती करने के बाद जबरदस्ती उसका गर्भपात किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीडिता की शिकायत के आधार पर नांदगांव खंडेश्वर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक पीडित महिला वर्ष 2023 में आरोपी सतीश के भाई के घर किराए से रहती थी. उस समय आरोपी सतीश ने उसके साथ पहचान बढाई और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ अनेक बार शारीरिक संबंध स्थापित किए. पीडिता द्वारा दर्ज की गई शिकायत में आरोप किया गया है कि, आरोपी सतीश ने इन संबंधों की किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी. जब पीडिता अमरावती आकर रहने लगी, तो आरोपी ने अमरावती आकर उसका शारीरिक शोषण किया. इस कारण वह गर्भवती हो गई. लेकिन पीडिता का गर्भपात करने के लिए सतीश और उसकी पत्नी ने दबाव डाला और उसका जबरदस्ती गर्भपात करवाया. पीडिता की ऑनलाइन शिकायत पर राजापेठ पुलिस ने शिकायत दर्ज की. लेकिन प्रकरण नांदगांव खंडेश्वर थाना क्षेत्र का रहने से प्रकरण वहां रेफर किया गया. नांदगांव पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.

 

Back to top button