शरद गोहेल ने जहर गटककर दी जान

आत्महत्या की वजह अभी अज्ञात

* पुलिस कर रही मामले की जांच
* पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार कल
* लेडिज टेलर के तौर पर थी जबरदस्त ख्याति
अमरावती/दि.14 – अमरावती शहर में लेडिज टेलर के तौर पर जबरदस्त ख्याती प्राप्त रहनेवाले शरदभाई गोहेल द्वारा बीती रात अपने घर पर जहर गटककर आत्महत्या कर ली गई. शरद गोहेल द्वारा आत्महत्या किए जाने की वजह फिलहाल ज्ञात नहीं हो पायी है. उनके पार्थिव को पोस्टमार्टम हेतु जिला शवागार में रखा गया है. जहां पर कल सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. जिसके उपरांत घनश्यामनगर परिसर स्थित निवास स्थान से दोपहर 12 बजे अंतिम यात्रा निकालते हुए हिंदू मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा.
बता दे कि, स्थानिय अंबादेवी रोड स्थित अलसपुरकर मार्केट में शरद गोहेल की लेडिज टेलरिंग शॉप है और उनकी लेडिज टेलर के तौर पर पूरे शहर भर में जबरदस्त ख्याती भी रही. शरद गोहेल के परिवार में पत्नी तथा दो बेटे सिध्दार्थ व निशांत है. जानकारी के मुताबिक शरद गोहेल की पत्नी इस समय विदेश में रहनेवाली अपनी बहन के यहां रहने गई हुई है. वहीं उनके दोनों बेटे अपने-अपने स्वतंत्र व्यवसाय में व्यस्त है. जिसके चलते कल शाम 8 बजे के आसपास शरद गोहेल अपने घर पर लगभग अकेले ही थे. उसी दौरान उन्होंने किसी जहरीली दवा का सेवन कर लिया. जिसके चलते उनकी हालत बिगडनी शुरू हो गई. यह बात ध्यान में आते ही उन्हें बडनेरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया. लेकिन रात करीब 11.30 बजे के आसपास शरद गोहेल ने इलाज के दौरान दम तोड दिया. इस बात की जानकारी मिलते ही बडनेरा पुलिस ने तुरंत ही उक्त अस्पताल में पहुंचकर शरद गोहेल के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु जिला सामान्य अस्पताल के शवागार में भिजवाया. साथ ही शरद गोहेल के घर पर पंचनामे की प्रक्रिया भी पूरी की गई.
गोहेल परिवार के सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना की सुचना मिलते ही शरद गोहेल की पत्नी विदेश से वापसी की यात्रा पर रवाना हो चुकी है, जो आज देररात अमरावती पहुंच सकती है. जिसके बाद कल सुबह परिजनों की उपस्थिती में सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा. पश्चात अपरांत 12 बजे घनश्यामनगर परिसर में मधुरम स्कूल के पास स्थित गोहेल परिवार के निवासस्थान से शरद गोहेल की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और उनके पार्थिव पर हिंदू मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किए जाएंगे. समाचार लिखे जाने तक शरद गोहेल द्वारा आत्महत्या किए जाने की वजह ज्ञात नहीं हो पायी थी.

Back to top button