श्रीधर कांबले बने मनपा के कार्यकारी अभियंता, वैशाली गाठे को ससंनर का अतिरिक्त कार्यभार

मनपा की आस्थापना में दो अभियंताओं का हुआ इजाफा

* राज्य सरकार के सचिव दवखार ने जारी किए आदेश
अमरावती/दि.2 – राज्य सरकार के सार्वजनिक लोकनिर्माण विभाग मंत्रालय द्वारा मंगलवार 30 जून को कार्यकारी अभियंता प्रवर्ग के 36 अभियंताओं के तबादले कर दिए गए. जिनमें अमरावती मनपा के कार्यकारी अभियंता पद पर श्रीधर भानुदास कांबले की नियुक्ति की गई है. वे इससे पहले सहायक मुख्य अभियंता (सार्वजनिक लोकनिर्माण प्रादेशिक विभाग, अमरावती) पद पर कार्यरत थे. जहां सरकार ने अमरावती मनपा के रिक्त कार्यकारी अभियंता पद पर उनकी नियुक्ती की है. वही बुलढाणा की सहायक संचालक नगर रचना वैशाली पुंडलिक गाठे को अमरावती महानगरपालिका में सहायक संचालक नगर रचना का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है. मंगलवार 30 जून को देर शाम राज्य सरकार के सचिव दवखार के द्वारा यह अधिकारिक रुप से आदेश जारी कर दिए गए है.
बता दे कि, अमरावती मनपा की आस्थापना में आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त व उपायुक्त सहित अभियंता व कार्यकारी अभियंता जैसे पदों पर सीधे राज्य सरकार व्दारा नियुक्ती की जाती है. विगत लंबे समय से अमरावती मनपा में कार्यकारी अभियंता का पद रिक्त पडा हुआ था. जिसके चलते राज्य सरकार व्दारा इस पद पर हालफिलहाल तक सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग में सहायक मुख्य अभियंता पद पर कार्यरत श्रीधर भानुदास कांबले की नियुक्ती की गई है. वही मनपा के सहायक संचालक नगर रचना पद का अतिरिक्त कार्यभार प्रतिनियुक्ति पर रहनेवाले एस.आर. वानखडे के पास था. जिनके अतिरिक्त कार्यभार की अवधी समाप्त हो जाने के चलते बुलढाणा की सहायक संचालक नगर रचना वैशाली गाठे को अब अमरावती महानगरपालिका में सहायक संचालक नगर रचना का अतिरिक्त पदभार सौपा गया है.

Back to top button