सर्प जनजागरण अभियान को उत्स्फूर्त प्रतिसाद
अब गांव-गांव तक पहुंचेगी जागृति मुहिम

* उत्सव मंडलों में भी लोगों बताएंगे सर्प मित्र
अमरावती/दि.2 – सांपों के प्रति जागरुकता बढाने एवं समाज में चल रही भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से यंग स्नेक फ्रेंड सोसायटी ने अभियान शुरु किया है. उसके सर्प जनजागरण अभियान को अच्छा प्रतिसाद मिलने का भी दावा किया जा रहा है. शालाओं में सफलतापूर्वक कार्यक्रम हो चुके है. अब सोसायटी में गांव-गांव जाकर जागृति का बीडा उठाया है. अध्यक्ष अवि येते ने बताया कि, गणेश मंडलों में जाकर गांव-गांव में सांपों के विषय में जागरुकता बढाई जाएगी. लोगों के प्रश्नों और आशंकाओं का उत्तर भी सर्प मित्र देंगे.
अवि येते ने बताया कि, अभियान अंतर्गत अमरावती शहर की पंचशील, शांतिनिकेतन, कस्तूरबा, भारतीय, न्यू हाईस्कूल मेन और मोर्शी की एन. पी. उर्दू शाला, चिंचोली गवली की जिला परिषद मीडल स्कूल, मोर्शी की जिला परिषद स्कूल में सर्प जनजागरण कार्यक्रम हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि, शालाओं के बाद अब यंग स्नेक फ्रेंड सोसायटी ने देहातों में अभियान को पहुंचाने का निर्णय किया गया है. शाम के समय गांवों का दौरा सोसायटी के सदस्य करेंगे. गणेश मंडलों और नवरात्रि के मंडलों में भी सर्प जनजागरण कार्यक्रम होंगे. उन्होंने बताया कि, सांपों के बारे में सही जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना, सांपों को अनावश्यक रुप से मारे जाने से बचाना, सर्पदंश की स्थिति में घबराने की बजाए उचित चिकित्सा करवाने, नागरिकों को जागरुक करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है. अवि येते ने सोसायटी से कार्यक्रम करवाने के लिए उनके फोन नंबर 9890701962 से संपर्क करने का भी जाहीर अनुरोध किया है.





