विद्याभारती इंग्लिश स्कूल की फुटबॉल टीम का राजस्तरीय चयन

अमरावती/दि.8– स्थानीय विद्याभारती इंग्लिश स्कूल और जूनियर कॉलेज की अंडर-17 लडकों की फुटबॉल ने फाइनल मैच में ज्ञानमाता स्कूल की मजबूत टीम को हराकर शानदार सफलता हासिल की है. इन शानदार जीत के साथ विद्यालय की अंडर -17 टीम डिवीजन लेवलपर क्वालीफाई कर अकोला की टीम को हराकर किताब अपने नाम किया है. विद्याभारती परिवार के लिए गर्व का क्षण है. विद्याभारती परिवार की ओर से टीम के सभी खिलाडियों ,उनके अभिभावकों , साथ ही खेल प्रशिक्षकों अभय मिश्रा, अक्षय सोनोन, सांगर सर को हार्दिक बधाई दी है.
यह सफलता सभी के अथक परिश्रम , द्दढ संकल्प से संभव हुआ है. विद्याभारतीय संस्था के कार्यकारी सदस्य संजीवकुमार राजपूत , इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल पवनकुमार अडगोकर सर और विद्यभारती परिवार के सभी सदस्यों की और से हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही है.

Back to top button