नीट और अन्य पेपर लीक की कडी जांच

पुणे पुलिस द्बारा शिवसेना उबाठा नेता हरमकर की शिकायत की दखल

अमरावती/दि.11– नीट और स्पर्धा परीक्षा के परचों की लीक की घटनाओं की संपूर्ण जांच करने की जानकारी पुणे पुलिस ने शिवसेना उबाठा नेता प्रवीण हरमकर की शिकायत पर दखल लेते हुए दी है. हरमकर ने देश के शिक्षा मंत्री, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के पास लिखित शिकायत दी थी. उसकी दखल लेकर पुणे पुलिस ने शिवसेना उबाठा नेता को यह भी बताया कि गत 3 अगस्त को ही संबंधितों को लेखी समझपत्र भेजा गया है. पुणे के लश्कर थाना अंतर्गत नीट और अन्य स्पर्धा परीक्षा दौरान कडक पुलिस बंदोबस्त रखा जायेगा.
पुणे पुलिस ने की जा रही कार्रवाई के विषय में अमरावती के नेता को पत्र भेजकर सूचित किया है. आश्वासन दिया है कि, कठोरतम और तत्पर कार्रवाई इस संबंध में की जाएगी. परीक्षा दौरान फ्रिस्किंग और शारीरिक जांच महिला और पुलिस करेगी. पेपर लीक पाए जाने पर तत्काल कठोरतम एक्शन लिया जाएगा. उबाठा सेना नेता प्रवीण हरमकर ने कहा कि, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड करनेवाले पेपर लीक प्रकरण पर अंकुश लगाने लगातार फालोअप लेंगे. पुलिस से सकारात्मक प्रतिसाद मिलने की बात भी हरमकर ने कही.

Back to top button