दिल्ली जंतर-मंतर लाठीचार्ज के दोषियों पर कडी कार्रवाई करें

 अमरावती/दि.24– देश में नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर विद्यार्थी, पालक और सर्वसामान्य जनता में बडे प्रमाण में असंतोष निर्माण हुआ है. इस प्रकरण की वजह से परीक्षा की निष्पक्षता व पारदर्शकता पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हुआ है और विद्यार्थियों में भविष्य को लेकर चिंता बढ गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक मामले की नैतिक जबाबदारी स्वीकारते हुए अपना इस्तीफा तत्काल दे देना चाहिए. परंतु अभी तक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया. आंदोलन कर रही छात्राओं के कपडे फाडे गये और उनकी बर्बरता के साथ लाठीयों से पिटाई की गई. यह अपने देश की संस्कृति नहीं है. इस प्रकरण में दोषियों पर कडी कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घोषणा न हो, ऐसी मांग मानवता बहुउद्देशीय वाचनालय की ओर से की गई. जिसमें उन्होंने इस आशय का निवेदन जिलाधिकारी को सौैंपा.

Back to top button