कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल को लेकर तनाव की स्थिति

देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

मुंबई/दि.22– राज्य के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर निश्चित रूप से तनाव की स्थिति बनी है, लेकिन पूरे राज्य में ऐसा माहौल नहीं है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज की स्थिति के कारण पेट्रोल-डीजल आपूर्ति प्रभावित हुई है. वहीं अफवाहों के चलते लोग बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल का स्टॉक कर रहे हैं, जिससे समस्या और बढ़ रही है. उन्होंने लोगों से अनावश्यक भंडार नहीं करने की अपील की. फडणवीस ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पेट्रोल-डीजल, विशेषकर किसानों के लिए जरूरी डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि खेती के काम शुरू होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल की मांग बढ़ी है, इसलिए प्रशासन को स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कहीं-कहीं छोटी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन्हें ज्यादा हाइलाइट किया जा रहा है, लेकिन सरकार स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

Back to top button