युवती के साथ ऑटो रिक्शा चालक की भरे चौराहे पर अश्लील छिंटाकशी

पीडित ने साहस कर दर्ज की शिकायत

अमरावती/दि.22– कॉलेज जाने वाली एक 19 वर्षीय छात्रा का विनयभंग करने के प्रकरण में गाडगे नगर पुलिस ने एक मालवाहक ऑटो रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. संदिग्ध आरोपी का नाम चपराशीपुरा निवासी अब्दूल रफिक अब्दूल गफुर पवार (35) है. पुलिस ने इस प्रकरण की जांच शुरु की है. गर्ल्स हाईस्कूल चौक में यह घटना घटित हुई थी.
शिकायतकर्ता युवती यह तिवसा से अमरावती एक महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में शिक्षा ले रही है. 6 मई को सुबह 7.30 बजे के दौरान वह गर्ल्स हाईस्कूल चौक से पैदल कॉलेज की तरफ जा रही थी. उसी समय एक मालवाहक ऑटो रिक्शा चालक ने उसे रोककर मुझे कोर्स करना है, मेरी बेटी भी कोर्स करती है, ऐसा कहते हुए बातचीत बढाने का प्रयास किया. युवती ने अनदेखी कर आगे जाने का प्रयास किया. तब संबंधित चालक ने युवती को रोककर काफी अश्लील और लज्जास्पद वक्तव्य करना शुरु किया. उसने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर युवती का विनयभंग किया. युवती ने वहां से निकलकर अपने रिश्तेदार और परिचितों को यह बात बतायी. पश्चात 8 मई को रिश्तेदारों को उस ऑटो रिक्शा चालक पहचान करवा दी. 11 मई को संबंधित युवती फिर से उस इलाके मेें पहुंची तब वहीं संदिग्ध रिक्शा चालक अपने वाहन के साथ वहां खडा दिखाई दिया. उसने फिर से युवती से बातचीत करने का प्रयास किया. इस परेशानी से त्रस्त होकर पीडिता ने गाडगे नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है. आरोपी ने पीडिता से उसके परिवार की जानकारी लेने का प्रयास भी किया. भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर भी उसने टिप्पणी की. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Back to top button