श्री शिवाजी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में क्रांतिसिंह नाना पाटील की जयंती मनाई गई

अमरावती/दि.5 – श्री शिवाजी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में राज्यशास्त्र विभाग के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिसिंह नाना पाटील की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई.
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र मेटे ने की. उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए क्रांतिसिंह नाना पाटील के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, उनके समाज सुधार कार्यों तथा संसद में सबसे पहले मराठी भाषा में भाषण देकर मराठी भाषा का गौरव बढ़ाने संबंधी ऐतिहासिक योगदान की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन राज्यशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता भुयार ने किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उपस्थित रहकर क्रांतिसिंह नाना पाटील को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Back to top button