अनुमान समिति ने दी खादी ग्रामोद्योग के चिखलदरा क्लस्टर को भेंट
स्फुर्ति योजना के कामों का लिया जायजा

चिखलदरा/दि.30- इस समय अमरावती जिले के दौरे पर रहनेवाली विधायक अर्जुन खोतकर की अध्यक्षतावाली विधानमंडल अनुमान समिति के पथक ने गत रोज चिखलदरा तहसील का दौरा किया. इसके तहत समिति सदस्य हेमंत पाटिल व सतिश चव्हाण तथा हरिद्रा संशोधन व प्रशिक्षण केंद्र के अध्यक्ष बालासाहब ठाकरे ने आमझरी गांव स्थित स्फूर्ति योजना क्लस्टर को भेंट दी. तथा वहां पर खादी ग्रामोद्योग विभाग द्बारा चलाए जानेवाले उपक्रमों का जायजा लिया. साथ ही समिति सदस्यों ने चिखलदरा स्थित वन विभाग के विश्रामगृह में बैठक लेते हुए चिखलदरा राजस्व उपविभाग के कामों की भी समिक्षा की. इस अवसर पर उपविभागीय अधिकारी, सहायक जिलाधीश व आदिवासी विकास प्रकल्प संचालक सिध्दार्थ शुक्ला ने समिति सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें विविध कामों के बारे में जानकारी दी. साथ ही सुनिल भालेराव ने अतिथियों को मेलघाट शिवस्फूर्ति स्मृति चिन्ह देते हुए सभी का सत्कार किया. इस अवसर पर वन विभाग, कृषि विभाग, सार्वजनिक लोक निर्माण, आदिवासी विकास विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.





