शबरी महामंडल की महाप्रबंधक ने आमझरी और खटकाली का किया दौरा

आदिवासी ग्राम पर्यटन योजना की प्रगति का लिया जायजा

अमरावती/दि.23- शबरी आदिवासी वित्त एवं विकास महामंडल, नासिक द्वारा संचालित आदि ग्राम पर्यटन योजना के तहत अमरावती जिले के आमझरी और खटकाली (तह. चिखलदरा) गांवों का चयन किया गया है. योजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए महामंडल की महाप्रबंधक जयरेखा निकुंभ ने दोनों गांवों का दौरा किया.
दौरे के दौरान उन्होंने होमस्टे लाभार्थियों से संवाद कर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की. साथ ही मध्यप्रदेश के अध्ययन दौरे पर गए लाभार्थियों के अनुभव भी सुने और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने तथा होमस्टे की गुणवत्ता सुधारने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया. महाप्रबंधक ने योजना के अंतर्गत चयनित होमस्टे स्थलों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं और पर्यटन की संभावनाओं का आकलन किया. इस दौरान उन्होंने प्रकाश होमस्टे का दौरा कर कॉफी प्लांटेशन का भी निरीक्षण किया तथा प्राकृतिक पर्यटन क्षमता और स्थानीय पर्यटन विकास पर चर्चा की. उन्होंने लाभार्थियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत कॉर्पस फंड का उपयोग नियमानुसार और उद्देश्यपूर्ण तरीके से किया जाए. साथ ही होमस्टे विकास, स्वच्छता, पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं, स्थानीय संस्कृति का संरक्षण और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान देने को कहा. इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक राजेश पवार, प्रादेशिक प्रबंधक सागर सोनवणे, शाखा प्रबंधक गणेश साखरे, सलाहकार मनोहर मोहिते, परियोजना समन्वयक सचिन देशमुख, सुनील जांबेकर, ग्राम समन्वयक वासुदेव हेकड़े सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Back to top button