महापौर की ‘रूलिंग’ को ही उलट दिया मनपा प्रशासन ने

पिछली आमसभा के कार्यवृत्तांत में बडी गडबडी हुई उजागर

* ‘कोणार्क’ को तीन माह के बिल नहीं देने का हुआ था फैसला
* ‘मिनट्स’ में कोणार्क को तीन माह का भुगतान देने की बात दर्ज
* आज की आमसभा में ‘मिनट्स’ को देखकर सभी पडे हैरत में
* जमकर मचा हंगामा, अगली आमसभा में संशोधित ‘मिनट्स’ रखने की बात हुई तय
* आचार संहिता के चलते प्रशासनिक कामकाज के बाद आम सभा हुई स्थगित
अमरावती/दि.20- विधानपरिषद के चुनाव को लेकर जारी आचार संहिता के साए में आज हुई अमरावती मनपा की आमसभा के बेहद शांतिपूर्वक निपट जाने की पूरी संभावना थी.क्योंकि आज की आमसभा में पिछली आमसभा के कार्यवृतांत को मंजूरी देने के बाद केवल कुछ प्रशासनिक कामकाज ही होना था. जिसके बाद आमसभा को स्थगित कर दिया जाना था. लेकिन आज सुबह 10 बजे जैसे ही मनपा के विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सभागृह में मनपा की आमसभा शुरू हुई और पिछली आमसभा के कार्यवृतांत को मंजूरी हेतु रखा गया. वैसे ही पिछली सभा के कार्यवृतांत को देखकर सभागृह में हंगामा मच गया.

Back to top button