अब शिंदे सेना का पश्चिम विदर्भ पर पूरा फोकस
‘वर्हाड’ को एक बार फिर बनाया जाएगा शिवसेना का ‘बालेकिल्ला

* गांव-गांव में खोली जाएंगी चार हजार से अधिक शाखाएं
* 1 लाख से अधिक नए शिवसैनिक तैयार करने का तय किया गया लक्ष्य
* गत रोज हुई मुंबई में हुई पार्टी के वैदर्भिय नेताओं की बैठक
* विदर्भ क्षेत्र के लिए पार्टी की नई रणनीति पर हुआ विमर्श
* 31 मई को सिंदखेड राजा से शुरू होगा शिंदे सेना का विदर्भ संगठन पर्व
अमरावती/ मुंबई /दि.19- प्रहार जनशक्ति पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मंत्री बच्चू कडू को शिवसेना में शामिल करने के उपरांत विधान परिषद का सदस्य बनाने के साथ ही अब शिंदेगुटवाली शिवसेना ने विदर्भ क्षेत्र में अपने आप को संगठनात्मक रूप से मजबुत करने पर ध्यान देना शुरू कर दिया हैं. इसके तहत विशेष तौर पर पांच दिनों का समावेश रहनेवाले अमरावती संभाग यानी वर्हाड पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पूरा फोकस है. जिसके चलते पश्चिम विदर्भ क्षेत्र से वास्ता रखनेवाले शिंदे सेना के नेताओं की गत रोज ही मुुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिसमें तय किया गया कि पश्चित विदर्भ में ‘जहां गांव वहां शाखा’ तथा ‘हर घर में शिवसैनिक’ अभियान चलाया जाएगा. जिसकी शुरूआत आगामी 31 मई को मातृतिर्थ सिंदखेड राजा से की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक गत रोज मुंबई में आयोजित शिंदे सेना के वैदर्भीय नेताओं की बैठक पार्टी प्रमुख व राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में होनेवाली थी. परंतु ऐन समय पर डेप्युटी सीएम शिंदे को दिल्ली के दौरे पर जाना पडा. जिसके चलते यह बैठक मृदा व जलसंवर्धन मंत्री तथा यवतमाल के जिला पालकमंत्री संजय राठोड एवं गत रोज ही शिंदे सेना ने विदर्भ विभागीय नेता बनाए गए पूर्व मंत्री व विधायक बच्चू कडू की प्रमुख उपस्थित में हुई इस बैठक में पूर्व मंत्री जगदिश गुप्ता पूर्व विधायक प्रा. श्रीकांत देशपांडे, अमरावती मनपा के स्वीकृत पार्षद दिनेश बूब तथा महिला नेत्री प्रीति बंड भी उपस्थित थे.
पार्टी सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में तय किया गया कि पश्चिम विदर्भ क्षेत्र के पांचो जिलों के प्रत्येक गांव-गांव में शिवसेना की 4 हजार से अधिक शाखाएं खोली जाएंगी तथा 1 लाख से अधिक युवाओं को नए शिवसैनिकों के तौर पर पार्टी के साथ जोडा जाएगा. इस अभियान का प्रारंभ आगामी 31 मई को बुलढाणा जिले में स्थित मातृतिर्थ सिंदखेड राजा से किया जाएगा. इसके बाद शिंदे सेना के नेताओं द्बारा समुचे विदर्भ क्षेत्र का दौरा भी किया जाएगा. इस बैठक में यह भी तय हुआ कि आगामी 24 मई को नागपुर व 26 मई को अमरावती संभाग के लिए 2 स्वतंत्र बैठके आयोजित की जाएगी. जिनमें दोनों संभागो के 11 जिलों में पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबुत करने हेतु किए जानेवाले आवश्यक उपायों पर विचार विमर्श किया जाएगा.
* 6 को डेप्युटी सीएम शिंदे का अमरावती दौरा
गाडगे नगर मैदान से होगा किसान यात्रा का शुभारंभ
विदर्भ क्षेत्र में शिंदे गुट वाली शिवसेना को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के हेतु उठाए जानेवाले कदमों की जानकारी देते हुए गत रोज ही पार्टी के विदर्भ विभागीय नेता बनाए गए पूर्व मंत्री व विधायक बच्चू कडू ने जानकारी दी कि पश्चित विदर्भ क्षेत्र में पार्टी द्बारा संगठनात्मक मजबुती हेतु शुरू किए जा रहे अभियान के तहत आगामी 6 जून को पार्टी प्रमुख को राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का अमरावती दौरा प्रस्तावित हैं. डेप्युटी सीएम शिंदे की प्रमुख उपस्थिति के बीच 6 जून को गाडगे नगर में गाडगे बाबा समाधि मंदिर के सामने स्थित मैदान पर भव्य जनसभा आयोजित करने के साथ ही किसान संघर्ष व सम्मान यात्रा का शुभारंभ भी किया जाएगा.





