फाजिला जबीन को इंसाफ दिलाएं

एड. निकम की करें नियुक्ति

* मुस्लिम समाज की शासन से मांग
अमरावती /दि.20- सौदागरपुरा की फाजिला जबीन की विवाह के चार माह बाद ही नागपुर में हत्या किए जाने के आरोपों के बीच आज मुस्लिम समाज की ओर से इस केस में फजिला को इंसाफ दिलाने एड. उज्वल निकम को नियुक्त करने की मांग की गई है. सरकार के नाम जिलाधिकारी को निवेदन सौंपा गया.
इस समय गुड्डू हमीद, खालिद पहलवान, राजा ठेकेदार, तौहजीब खान, शाहरुख खान, अतरउल्ला, अ. अख्तर, जलालुद्दीन पठान, मो. उजेर, जावेद खान, नौशाद अली, तालीब खान आदि मौजूद थे. निवेदन में कहा गया कि, फाजिला जबीन का निकाह नागपुर निवासी शेख जुबेर शेख जलील के साथ हुआ था. 15 मई को जुबेर के पडोस में रहनेवाली एक महिला ने फाजिला के परिवार को जानकारी दी कि, फाजिला की मृत्यु हार्टअटैक से हुई है. परंतु परिवार को संदेह है कि, यह मौत प्राकृतिक नहीं, बल्कि फाजिला की बेरहमी से हत्या की गई है. इस घटना से अमरावती शहरवासियों में आक्रोश का माहौल है. मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर हत्या में शामिल सभी दोषियों पर कडी कार्रवाई, सख्त सजा दिए जाने की मांग की गई. गंभीर प्रकरण में प्रसिद्ध सरकारी वकील एड. उज्वल निकम की नियुक्ति का अनुरोध शासन से किया गया.

Back to top button