महेश महिला समिति की समर्पण टीम ने की मुलाकात निगमायुक्त से

गर्मजोशी से किया वर्षा लढ्ढा का स्वागत

अमरावती/ दि.15– महेश महिला समिति की समर्पण टीम द्बारा माननीय निगमायुक्त वर्षा लढ्ढा का हार्दिक स्वागत किया गया. इस अवसर पर टीम की अध्यक्ष नीता राठी, सचिव रोशनी हेडा, कोषाध्यक्ष साक्षी राठी, आरती मालानी, छाया झंवर एवं स्वीटी मालपानी उपस्थित रहीं.
बातचीत के दौरान निगमायुक्त वर्षा लढ्ढा ने बताया कि अपने पिता और बडी बहन को आदर्श मानते हुए हर चुनौती का डटकर सामना किया. उन्होंने समाज की महिलाओं एवं बेटियों को शिक्षा व आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढाने के लिए प्रेरित किया. समर्पण टीम ने उनके विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए आभार व्यक्त किया.

Back to top button