मोर्शी के शिवाजी विद्यालय में महामानव की जयंती मनाई गई
थानेदार राहुल आठवले रहे उपस्थित

मोर्शी/दि.15– श्री शिवाजी शिक्षण संस्था मोर्शी द्बारा संचालित शिवाजी उच्च माध्यमिक शाला मोर्शी में विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135 वीं जयंती बडे उत्साह के साथ मनाई गई.
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक श्रीकांत देशमुख ने की. प्रमुख अतिथि के रूप में मोर्शी के थानेदार राहुल आठवले उपस्थित थे. साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप खोडस्कर, विद्यालय के उपमुख्याध्यापक मिलींद ढाकुलकर, पर्यवेक्षक विठ्ठल नवरे, शिक्षक प्रतिनिधि अशोक चौधरी, शिक्षकेत्तर प्रतिनिधि विठ्ठल गवई भी उपस्थित रहें. इस अवसर पर अतिथियों के हाथों डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर व डॉ. पंजाबराव उर्फ भाउसाहेब देशमुख की प्रतिमा का पुजन किया गया. विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के जीवन व कार्य विषय पर भाषण दिए. प्रमुख वक्ता थानेदार राहुल आठवले ने इस अवसर पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम का संचालन छात्रा खडसे ने व आभार प्रदर्शन लिंघोट ने किया. कार्यक्रम में विद्यालय की सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे.





