बडनेरा रेल्वे स्टेशन पर शिवधारा जलाश्रम का शुभारंभ
शिवधारा मिशन फाउंडेशन का उपक्रम

अमरावती/दि.15- बडनेरा रेल्वे स्टेशन पर रविवार 12 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे श्री 1008 सद्गुरु स्वामी शिवभजनजी महाराज की पावन आरती के पश्चात शिवधारा जलाश्रम का शुभारंभ किया गया. जिसमें शरबत वितरण अल्पोपहार और साथ-साथ जल वितरण की सेवा प्रारंभ की गई.
इस अवसर पर महानुभाव पूज्य पंचायत बडनेरा के चंदूमल बिल्दानी, आरएसएस के आनंद पांडे, जयपालदास नवलानी, हरिश आडवानी, अनिल तरडेजा, नगरसेविका गौरी शैलेंद्र मेघवानी, नारायणदास हेमनानी, हेमंतदास मंधवानी, श्रीचंद बिल्दानी, प्रदीप सहारे, सुजय पवार, पंकज छतवानी, स्वामी गौतमलाल, स्वामी रामकृष्ण, शैलेंद्र मेघवानी, प्रेम आहूजा, महेश कुकरेजा, जितू मोटवानी, मुकेश नवलानी, डॉ. रोशन चंदवानी, राजकुमार पहलाजानी, सुदामा खत्री, सुनील धनवानी, स्वरुप नवलानी, अशोक बजाज, अशोक बत्रा, शैंकी बुधलानी, अनिल ठाकरानी, नंदलाल चेनानी, मनोज माखिजा, चंदू इसरानी, अमरलाल पहलाजानी सहित शिवधारा पुरुष मंडल एवं शिवधारा बॉयज ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे. 1008 सद्गुरु स्वामी शिवभजनजी महाराज की कृपा से एवं परम पूज्य संत डॉ. संतोष देव महाराज के पावन सानिध्य, मार्गदर्शन में यह जलसेवा प्रारंभ हुई है.