फाइनांस कंपनी के कर्मचारी को लुटनेवाले पांच लूटेरे दबोचे गए

एक फरार, चांदूर रेलवे थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.15– दैनंदिन वसुली कर वापस लौट रहे फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से मारपीट कर उससे 1 लाख 25 हजार 328 रुपए का माल लूटनेवाले पांच सदस्यवाले गिरोह को ग्रामीण अपराध शाखा के दल ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम नांदगांव खंडेश्वर तहसील के ओंकारखेडा निवासी राज प्रशांत पेंदाम (23), रवी रामभाउ वरठी (27), विनय सुधाकर कोंडवते (23), यवतमाल निवासी अनूप मनोहर सिडाम और प्रवीण विजय गंगाधरे (30) हैं. जबकी एक आरोपी फरार बताया जाता हैं.
गव्हानिपानी ग्राम निवासी आकाश गोपाल पाटने नामक युवक फाइनांस कंपनी में कार्यरत हैं. वह दुपहिया वाहन से 10 अप्रैल को वापस लौट रहा था. भिलटेक पुल के पास पीछे से आ रहे दुपहिया वाहन चालक ने उसके साथ मारपीट की. नीचे पछाडकर 1 लाख 20 हजार 328 रुपए नकद, एक टैब और एक मोबाइल ऐसे कुल 1 लाख 25 हजार 328 रुपए का माल लूटकर आरोपी फरार हो गए. इस प्रकरण में ग्रामीण अपराध शाखा के निरीक्षक किरण वानखडे के नेतृत्ववाले दल ने परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. शुरूआत में रवि वरठी को कब्जे में लिया. उसने छह लोगों ने मिलकर यह माल लुटा रहने की कबूली दी. पश्चात कुल पांच लोगों को अपराध शाखा के दल ने गिरफ्तार किया. उनके पास से 40 हजार 100 रुपए नकद, एक दुपहिया,पांच मोबाईल समेत कुल 1 लाख 60 हजार 100 रुपए का माल जब्त किया गया हैं. इस प्रकरण में चांदूर रेलवे थाने में लूटपाट का मामला दर्ज था. सहायक निरीक्षक अमोल मुले, उपनिरीक्षक मूलचंद भांबुरकर, अमोल देशमुख, गजेंद्र ठाकरे, युवराज मानमोठे, मंगेश लकडे, रविंद्र वर्‍हाडे, सचिन मसांगे, दिनेश कनोजिया, सागर नाठे, सायबर के शिवा सिरसाठ, विकास अंजीकर, सागर धापडे, संजय प्रदान, हर्षद घुसे के दल ने यह कार्रवाई की.

* एक लूटेरे का फाइनांस कंपनी में खाता
कर्मचारी को लुटनेवाले संदिग्धों के गिरोह के राज प्रशांत पेंदाम का भारत फाइनांस कंपनी में खाता था. इस कारण वह वसूली करनेवाले आकाश पाटने को पहचानता था. वह हमेशा चांदूर रेलवे की तरफ जाता है, इस बाबत पेंदाम को कल्पना थी. इस कारण साथियों की सहायता से नजर रख लूटपाट की गई.

Back to top button