लोकसंस्कृति कला महोत्सव कल जोशी हॉल में
माऊली वूमन्स फाऊंडेशन प्रस्तुत

अमरावती/दि.15– महाराष्ट्र की लोकसंस्कृति कला महोत्सव (चैत्र गौरी का हल्दी कुंकू) माउली वूमेन फाउंडेशन द्वारा नित नए नए कार्यक्रमों का हमेशा से आयोजन किया जाता है. महिलाओं का खुद के लिए समय निकलना मुश्किल है. ऐसी भाग दौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल अपने लिए निकलने के उद्देश्य से माउली वूमेन फाउंडेशन द्वारा महिलाओं का उत्साह बरकरार रखते हुए महाराष्ट्र की लोकसंस्कृति कला महोत्सव चैत्र गौरी हल्दी कुकू कार्यक्रम कल 16 अप्रैल गुरुवार की शाम 4 बजे से रात 10 बजे श्याम चौक स्थित जोशी हॉल में आयोजित किया गया हैं.
यह कार्यक्रम में निशुल्क प्रवेश है. इस कार्यक्रम में विविध प्रकार का आयोजन में मराठ मोड फैशन शो स्पर्धा, ठसके बाज लावणी, ग्रुप डांस का आयोजन, महिलाओं को उत्साह के साथ फैशन शो सहभाग लेनेके लिए किया गया. इसके अलावा विशेष आकर्षण सोनरूपम की तरफ से फ्री गिफ्ट के कूपन , विविध चटपटे व्यंजनों के स्टाल लगाए जाएंगे. कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी. चैत्र गौरी हल्दी कुकू का आनंद लेने के लिए समस्त अमरावतीकर महिलाओं को माउली वूमेन फाउंडेशन की स्वाती बडगूजर, किरण मिश्रा, जोशना कडु, भावना अग्रवाल, राधिका भेरडे, सारिका जवंजाल, मधु लोनारकर, ज्योति सावरकर, मीना भेरडे, सविता चौहान, अनीता अड़कीनि ने आवाहन किया हैं.





